Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’ , कहा- यह फ़िल्म नही बल्कि कश्मीरी हिन्दुओ की अंतरात्मा की आवाज है, जिसको सुनने की कभी कोशिश नही हुई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’ , कहा- यह फ़िल्म नही बल्कि कश्मीरी हिन्दुओ की अंतरात्मा की आवाज है, जिसको सुनने की कभी कोशिश नही हुई

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’ , कहा- यह फ़िल्म नही बल्कि कश्मीरी हिन्दुओ की अंतरात्मा की आवाज है, जिसको सुनने की कभी कोशिश नही हुई

    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के संग द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। बिस्टुपुर स्थित पीजेपी मल्टीप्लेक्स में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ 1990 में कश्मीरी पंडितो के नरसंहार और पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी। फ़िल्म में कई दृश्यों के दौरान वे भावुक भी हुए और लोगों से फ़िल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि फ़िल्म कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटनाओं को दर्शाती है, जिन्हें अपने घर छोड़ने और अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह फ़िल्म नही बल्कि कश्मीरी हिन्दुओ की अंतरात्मा की आवाज है, जिसको सुनने की कभी कोशिश नही हुई। कश्मीरी पंडितों की पीड़ा माँ भारती की पीड़ा है जो अब पुनर्स्थापना पर ही शांत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के मजबूत इक्षाशक्ति के कारण कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुआ और अब कश्मीर में अमन-चैन का दौर वापस आया है। जिससे अब कश्मीर के लाल चौक पर भारत का तिरंगा शान से लहराता है। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार से फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की मांग दोहराते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों की तरह झारखंड में भी इस फ़िल्म को शीघ्र टैक्स फ्री करना चाहिए जिससे आम नागरिक भी वास्तविक सच्चाई से अवगत हो सके।

    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी, गुरुदेव सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, अजीत कालिंदी, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, अजय सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरकटही में सी आरोग्य निकेतन प्राइवेट क्लीनिक के समीप सड़क किनारे एक लावारिश नवजात मिला, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत
    Next Article राकेश तिवारी आदित्यपुर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष सिंह को देखने के लिए उनके निवास पर गए

    Related Posts

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    April 30, 2026

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    April 30, 2026

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    समस्तीपुर में घूसखोर लिपिक गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने किया भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल जीर्णोद्धार की मांग

    आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में जेवियर स्कूल गम्हरिया के बच्चों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

    विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों की रखी आधारशिला

    हल्दीपोखर के अक्षत मोदी को आइसीएसइ बोर्ड की दशवीं के रिजल्ट में 94 प्रतिशत अंक मिले

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.