Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन संकट से भारत में होंगे गृहयुद्ध के हालात ! जनसंख्या नियंत्रण कानून आज देश की पहली आवश्यकता- सांसद डॉ अनिल अग्रवाल 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन संकट से भारत में होंगे गृहयुद्ध के हालात ! जनसंख्या नियंत्रण कानून आज देश की पहली आवश्यकता- सांसद डॉ अनिल अग्रवाल 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन संकट से भारत में होंगे गृहयुद्ध के हालात ! जनसंख्या नियंत्रण कानून आज देश की पहली आवश्यकता- सांसद डॉ अनिल अग्रवाल
    – कहा कि असम, पश्चिम बंगाल और केरल के हालात आने वाले समय में कश्मीर जैसे हो सकते हैं। जमशेदपुर से सैकड़ों लोग बैठक में हुए शामिल।
    जमशेदपुर। जनसंख्या पर नियंत्रण हेतु कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके राज्यसभा सांसद और जाने माने शिक्षाविद डॉ अनिल अग्रवाल ने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी की फेसबुक के माध्यम से आयोजित आनलाईन बैठक में जमशेदपुर से फाउन्डेशन के जिलाध्यक्ष प्रेम झा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत देशभर के 400 जिलों से जुड़े संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढती जनसंख्या है।
    श्री अग्रवाल ने सुझाया कि जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों पर जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 % और जल 4% है। यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी की समस्या बढ रही है।
    11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ऑनलाईन बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अग्रवाल ने पिछले 8 वर्षों से जनसंख्या विषय पर काम कर रहे जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश की इस भीषण समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को 22 राज्यों के लगभग 400 जिला और उनकी तहसील मुख्यालयों से संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन भेजा जाना अति सराहनीय है।
    उन्होंने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक आदि सहित सुदूर केरल के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी एक वर्ष में गली गली जागरण करके जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आन्दोलन खडा करने की योजना पर बधाई दी।
    देश की आन्तरिक स्थिति पर बोलते हुए सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा कि जातिवाद की गहराती जड़ें देश के लिए खतरनाक हैं। भारत को अखंड भारत बनाना है और हिन्दू संस्कृति को विश्व का मार्गदर्शक बनना है तो हमें जातिवाद से ऊपर उठना होगा। कण कण में श्रीराम को खोजने वाली संस्कृति को आपस में वैमनस्य समाप्त करना होगा।
    उन्होंने आशा जताई कि उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति लागू होने बाद अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा।
    उपरोक्त बैठक में अभय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम झा, महिला विंग जिलाध्यक्ष रीना चौधरी, बंटी सिंह, सुमित श्रीवास्तव, आदित्य रंजन, पप्पू कुमार, बबलू सिंह, पीयूष ईशु, उषा सिंह, खुशी ओझा, शोभा श्रीवास्तव, सीलु साहू, रीना सिंह, प्रीति पांडा, रेणु अहूजा, कांची लोहार, अमरजीत कौर, जुली देवी, गीता देवी, बिंदु सिंह, नेहा साहू, सरबजीत कौर, राजन सिंह, कौशिक घोष, नरेश प्रसाद, निरंजन झा, सौरभ श्रीवास्तव, मंशा दास, मीना देवी, अंकित शुक्ला, कुमार गौतम, ह्नन्नी परिहार, आदित्य कुमार, संजू सिंह, हिमांशु शेखर सिंह समेत अन्य ने भाग लिया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में आज सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    June 25, 2026

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    June 25, 2026

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.