स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को ले हर्ल गेट के निकट धरना पर बैठे भाजपा विधायक ढुलू मबतो
कोयलांचल धनबाद के सिंदरी हर्ल में स्थानीय बेरोजगार युवाओं की रोजगार की मांग को आयोजित धरना में भाजपा विधायक ढुलू महतो शामिल हुएम और प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई।
इससे पूर्व रोजगार लो ले यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन , एटक और टाइगर फोर्स के बैनर तले शाखा सचिव संजु महतो के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकाला गया, यह रैली सिंदरी के कांड्रा से निकाली गई थी, जो की हर्ल मुख्य गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना में तब्दील हो गया।मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उपस्थित थे, मौके पर विधायक ने कहा कि सेल प्रबंधन हो या हर्ल प्रबंधन हो स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने में कोताही बरत रही है बाहरी मजदूरों से काम लिया जा रहा है जिसके विरोध में आज एक मांग पत्र सौपा गया है एवं
एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है जिसकी मुख्य मांगे राज्य सरकार के नए नियम के तहत 75% स्थानीय को रोजगार देना अपर कांडरा के ग्रामिणो को 200 यूनिट बिजली मुक्त देना , ईएमई विभाग के मजदूरों को किसी दूसरे विभाग में काम देना, हेड कांडरा के ग्रामिणो बिजली कोयला सुचारू रूप से देना अगर चासनाला सेल एवं हर्ल प्रबंधन हमारी मांगों पर तत्काल पहल नहीं करता है तो कंपनी का चक्का जाम आंदोलन किया दिया जाएगा।

