Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता विकास सिंह ने वाहन मालिकों के साथ मोटरयान निरीक्षक के पदस्थापना हेतु उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन
    Breaking News झारखंड

    भाजपा नेता विकास सिंह ने वाहन मालिकों के साथ मोटरयान निरीक्षक के पदस्थापना हेतु उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता विकास सिंह ने वाहन मालिकों के साथ मोटरयान निरीक्षक के पदस्थापना हेतु उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन

    पूर्वी सिंहभूम जिले में वाहन व्यापार से जुड़े संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व उपायुक्त को मोटरयान निरीक्षक के पदस्थापना हेतु प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में वाहन मालिकों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को बताया की दिनांक 31/12/21 को जिले के मोटरयान निरीक्षक (M V I) सेवानिवृत हो गए हैं । तब से आज तक लगभग 15 दिन हो गए हैं आज तक किसी भी मोटरयान निरीक्षक का पदस्थापना इस जिले में नहीं हुआ । जिसके कारण अनेकों परेशानियां वाहन मालिक हो रही है गाड़ी का फिटनेस नहीं रहने के कारण हजारों गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी हो गई है । वे वाहन जो दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं उन्हें बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है जो मालिक अथवा ड्राइवर वाहन दुर्घटना के कारण जेल में बंद है उनका रिपोर्ट थाना के द्वारा बिना मोटरयान निरीक्षक के रिपोर्ट के नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण उनकी जमानत नहीं हो रही है नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा हैं , वाहन मालिक अपनी गाड़ी इस जिले से खरीद रहे हैं और पंजीकरण मजबूरन दूसरे जिले अथवा दूसरे राज्य से करवा रहे हैं । 15 दिनों से मोटरयान निरीक्षक का पदस्थापन नहीं होने कारण राजस्व की भी बड़ी हानि हो रही हैं । नए वाहन चलाने सीखे लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनना बंद हो गया हैं । हजारों गाड़ियां सड़क पर खड़े हो जाने के कारण वाहन मालिकों के साथ साथ ड्राइवर ,खलासी , मैकेनिक एवं वाहन व्यापार से जुड़े हुए सारे लोगों के सामने कोविड 19 के बीच भुखमरी की समस्या आ गई हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि जल्द से जल्द मोटरयान निरीक्षक का पदस्थापन किया जाए अथवा किसी को चार्ज दिया जाए जिससे उपरोक्त परेशानी से वाहन मालिकों राहत मिले । उपायुक्त कार्यालय में मुख्य रूप से विकास सिंह , लोकल ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर यूपी सिंह, ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के रविंद्र कुमार सैनी , ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के संरक्षक धनंजय राय, बबलू शर्मा, 407 छोटी गाड़ी के प्यारे लाल शाह, ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह, मोहन झा, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, दुर्गा दत्ता, गोविंद राव मुख्य रूप से उपायुक्त कार्यालय में उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यशील पूंजी (रिवॉल्विंग फंड) के लिए लैंपसों की सूची अविलंब उपलब्ध कराएं:उपायुक्त
    Next Article साठा ग्राम कचहरी की बैठक आयोजित

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.