Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो के रहने वाले रौशन के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह न्याय दिलाने पहुंचे एसएसपी कार्यालय
    Breaking News झारखंड

    मानगो के रहने वाले रौशन के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह न्याय दिलाने पहुंचे एसएसपी कार्यालय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो के रहने वाले रौशन के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह न्याय दिलाने पहुंचे एसएसपी कार्यालय । विकास सिंह ने कहा जीवन देने वाला ही जीवन ले लिया ।
    विगत 9 मई को 25 वर्षीय रौशन रजक प्रत्येक दिन की तरह डिमना लेक मॉर्निंग वॉक में जा रहे थे एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार के पास काले रंग की भरना कार में सवार चार एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे रौशन को उस व्यक्ति की पिटाई देखी नहीं गई , रौशन ने पिटाई कर रहे युवक का विरोध कर पिटाई ना करने की बात कही । पिटाई करने वाले युवक नशे में धुत थे चारों एमजीएम कॉलेज के अपराधी प्रवृत्ति के छात्र रौशन के ऊपर टूट पड़े रौशन को भद्दी भद्दी गाली देते हुए उसके माथे में बीयर की बोतल से प्रहार करने लगे जिससे रौशन मौके में मूर्छित होकर गिर गया । रौशन को स्थानीय लोग जब लेकर घर उसके पहुंचे तो उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था स्थानीय अस्पताल में उसके परिजनों ने उसकी आंख को दिखलाया तो डॉक्टर ने कहा कि आंख पूरी तरह खराब हो चुका है इसके बाद रौशन के परिजन अपने नाते रिश्तेदार से पैसे की व्यवस्था कर रौशन का इलाज कोलकाता के शंकर नेत्रालय में कराया जहां डॉक्टर ने कहा कि दोनों आंखों से अब रौशन देख नहीं पायेगा उसकी रौशनी चली गई है । लाखों रुपए खर्च करने के बाद संभवत उसकी आंखों में कुछ रौशनी आ सकती है । रौशन घर का एकमात्र कमाने और अपने परिवार को खिलाने वाला युवक हैं उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं घर में भुखमरी छा गई । रौशन के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया विकास सिंह ने पूरे मामले को जिला प्रशासन को अवगत कराया था जिला प्रशासन की जानकारी के बावजूद भी लगभग सोलह दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार की कार्रवाई अपराधी प्रवृत्ति के छात्रों के ऊपर नहीं हुई । रौशन के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किए । विकास सिंह ने कहा की रक्षक ही भक्षक बन गए हैं डॉक्टर तो लोगों को जीवन देने वाले भगवान के रूप में जानते हैं जबकी ठीक इसके विपरीत मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने तो रौशन का जीवन ही छीन लिया हैं । एसएसपी कार्यालय पहुंचे रौशन की मां ने कहा कि मैं अपनी आंख अपने बेटे को देने के लिए तैयार हूं मेरी आंख निकाल कर मेरे बेटे को दे दो । उसकी मां की बात सुनकर मौके में मौजूद सारे लोग भावुक हो गए । विकास सिंह ने कहा कि अपराधी अगर सलाखों के पीछे नहीं पहुंचे तो परिजनों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे । विकास सिंह ने सरकार से भी मांग किया है एक अनुसूचित जाति का नौजवान मरने की अवस्था में पहुंच गया है और कोई सरकार का प्रतिनिधि इस और ध्यान नहीं दे रहा है सरकार को भी आगे बढ़कर रौशन को मदद करनी चाहिए । मौके में पहुंचे अनुसूचित जाति के नेता विमल बैठा ने कहा कि मैं मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सामने रखूंगा और परिवार को मदद दिलाने का प्रयास करूंगा। आज एसएसपी से मिलने के लिए मुख्य रूप से रौशन के दो बच्चे, मां, पिताजी और नाते रिश्तेदारों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह, प्रोफेसर यू पी सिंह,डॉक्टर अनिल कुमार ,विमल बैठा, ओम प्रकाश रजक,छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, गोविंद राव, जीतू गुप्ता, अजय लोहार, संदीप शर्मा, राकेश चौबे ,दुर्गा दत्ता ,शिव साहू, शशि भूषण शर्मा, मुन्ना सिंह, राकेश मंडल रूप से उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ताओं का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक गौरवमयी इतिहास: राजेश शुक्ल
    Next Article जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाये गए जांच अभियान में 8 हाईवा जब्त, लगभग 3 लाख रुपये लगाया गया जुर्माना

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.