भाजपा नेता भरत सिंह ने जमशेदपुर जिला प्रशासन से टाटानगर स्टेशन पुल के मरम्मत की मांग किया
जमशेदपुर 28 अगस्त – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन से टाटानगर स्टेशन पुल के मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि बर्मामाइंस रेलवे ओवर ब्रिज और एप्रोच रोड काफी पुराना है जो कि अब जर्जर हो चुका है जहां आए दिन जाम लगता है और दुर्घटनाएं होती है जो कि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा करता है! वहीं दूसरी ओर त्योहारों का मौसम भी शुरू हो रहा है और देश-विदेश के कई पर्यटक जमशेदपुर भ्रमण को आते हैं ऐसे में जमशेदपुर की ऐसी हालत इस शहर का नाम खराब करेगी! यदि किसी पर्यटक के साथ इन जर्जर सड़कों पर कोई दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? इसलिए हम जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं कि वे जल्द से जल्द बर्मामाइंस रेलवे ओवर ब्रिज और एप्रोच रोड समेत शहर के उन सभी सड़कों का भी पुनर्निर्माण एवं मरम्मत करवाएं जो आज के वक्त में किसी बड़ी अनहोनी को बढ़ावा देती है! साथ ही श्री सिंह ने जिला प्रशासन को टाटा स्टील से बात कर जुबली पार्क रोड को खुलवाने की भी मांग करते हुए कहा कि जुबली पार्क गेट विगत दो वर्ष से निरंतर बंद है ऐसे में सोनारी, रामनगर, कदमा आदि क्षेत्रों से साकची आने वाले लोगों को घूम कर आना पड़ता है! जिससे संसाधन एवं समय की बर्बादी होती है तथा लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है! क्योंकि अब कोरोना संक्रमितो की संख्या भी लगभग ना के बराबर हो चुकी है और लॉकडाउन को भी लगभग समाप्त कर दिया गया है ऐसे में वक्त आ गया है कि जुबली पार्क को भी पूरी तरह से खोल दिया जाए!
भाजपा नेता भरत सिंह ने जमशेदपुर जिला प्रशासन से टाटानगर स्टेशन पुल के मरम्मत की मांग किया
Previous Articleराकेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ नई टीम को दी बधाई
Next Article जन-धन योजना ने भारत के विकास की गति बदली: मोदी

