Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी पर इंक्वायरी और पदच्युत करने की माँग तेज़, भाजपा नेता अंकित आनंद ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी पर इंक्वायरी और पदच्युत करने की माँग तेज़, भाजपा नेता अंकित आनंद ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी पर इंक्वायरी और पदच्युत करने की माँग तेज़, भाजपा नेता अंकित आनंद ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    ◆ मदर टेरेसा वेलफेयर सोसायटी के विरुद्ध स्थानीय जनता और नेताओं ने खोला संयुक्त मोर्चा, भाजपा, झामुमो और आजसू नेताओं ने भी उठाई अविलंब गिरफ्तारी की माँग
    ◆ बच्चियां चाहे तो निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराई जायेगी : अंकित आनंद

    मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, उनकी पत्नी सह चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की एवं अन्य पर कथित यौन उत्पीड़न एवं बाल अधिकार उल्लंघन के मामले में विरोध तेज़ हो गई है। स्थानीय स्तर पर लोगों ने एकजुटता दिखाया है जिसे भाजपा, झामुमो और आजसू के स्थानीय नेताओं का भी समर्थन मिला है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की को तत्काल प्रभाव से पदच्युत करने की माँग उठाते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने डीएम सूरज कुमार को पिटीशन समर्पित किया है। पिटीशन के साथ ही स्थानीय लगभग 40 लोगों के हस्ताक्षरित ज्ञापन भी संलग्न किया गया है। पिटीशन के अनुसार सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की पर कथित रूप से शेल्टर होम की दो बच्चियों को मारपीट कर प्रताड़ित करने तथा यौन उत्पीड़न की शिकायतों को अनदेखा करने का संगीन आरोप है। उनके पति हरपाल सिंह थापर के विरुद्ध मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट से भागी दो बच्चियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार को पिटीशन समर्पित करते हुए पुष्पा रानी तिर्की के विरुद्ध जाँच कमिटी गठित करने और अविलंब पदच्युत करने का माँग उठाया है। अंकित आनंद द्वारा समर्पित माँग पत्र पर शमशेर टॉवर के निवासी एवं मदर टेरेसा ट्रस्ट से पीड़ित और व्यथित 40 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किये है। पिटीशन में कहा गया है कि बिहार के चर्चित शेल्टर होम कांड के पुनरावृत्ति की नाकाम कोशिश हुई है, मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक घिनौने कुकृत्य में संलिप्त थें। कहा कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी समय की माँग है। वहीं पुष्पा रानी तिर्की के चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की अध्यक्ष रहते पीड़ित बच्चियों को न्याय मिल पाना कठिन है। पीड़ित बच्चियों को मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के लोगों के अलावे जमशेदपुर सीडब्ल्यूसी के अन्य सदस्यों पर भी अविश्वास है। यह स्थिति क्यों उतपन्न हुई यह समीक्षा और जाँच का विषय है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने अपनी पिटीशन में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के अध्याय में उल्लेखित धारा 27 की कंडिका 6 एवं 7 का हवाला देते हुए सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की पर जाँच कमिटी गठित करने और तत्काल प्रभाव से पदच्युत करने का माँग जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष रखा है। भाजपा नेता ने कहा कि बीते दिनों मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुष्पा रानी तिर्की ने जुवेनाइल क़ानून का उल्लंघन करते हुए कथित यौन शोषण की शिकायतकर्ता नाबालिग बच्चियों की पहचान मीडिया में फ़ोटो एवं नाम लेकर उज़ागर किया है। यह अपराध है। सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष रहते उन्हें क़ानून की जानकारी थी, किंतु पद का दुरुपयोग करते हुए जानबूझकर कानून की अवमानना की गई। कहा कि पुष्पा रानी तिर्की पर लगे आरोप अत्यंत संगीन हैं। आरोप लगते ही उन्हें स्वप्रेरणा से जाँच पूर्ण होने तक पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा ना कर के धृष्टता किया है। अंकित आनंद ने प्रशासन से उक्त घटना के आलोक में अलग से स्वतः संज्ञान लेकर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के अलावे आदिवासी-दलित अतिचार क़ानून की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज़ करने का आग्रह किया है। भाजपा नेता ने ऐलान किया कि यदि बच्चियां चाहें तो उन्हें वे अपने ख़र्चे पर उनके केस खर्च एवं बेहतर अधिवक्ता मुहैया कराएंगे। हालांकि तेज़ गति से हो रही प्रशासनिक और पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष ज़ाहिर करते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि शहर में प्रतिनियुक्त युवा आईएएस और आईपीएस अफसरों के रहते रूल ऑफ़ लॉ की ही उम्मीद की जा सकती है। उपायुक्त सूरज कुमार, एसएसपी एम. तामील वाणन, एएसपी कुमार गौरव, एसडीओ नीतीश कुमार एवं टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति को अभिनंदनीय बताया। इस दौरान मुख्य रूप से पश्चिक घोड़ाबांधा पंचायत के वार्ड सदस्य अमित कुमार शर्मा, भगवती सेवा संघ के अध्यक्ष विनीत जैसवाल, केसरी सेना के अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद, विकास स्टीफ़न, गुरदीत सिंह, हरजिंदर पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधरती आबा बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article सरवर खराब रहने से डीलरों को हो है परेशानी, ग्राहकों से होती है मनमुटाव

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.