Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, कई मुद्दों पर कराया ध्यानाकर्षण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, कई मुद्दों पर कराया ध्यानाकर्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, कई मुद्दों पर कराया ध्यानाकर्षण

    जमशेदपुर : घाघीडीह जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य चार साल से पूरा नहीं होने के मामले को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने गंभीरता से लिया है. सुखदेव सिंह ने इस मामले में विभागीय सचिव से बात कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने कहा कि यदि महत्वकांक्षी योजनायें लंबित रहेंगी तो लोगों को न तो इनका समय पर लाभ मिल पायेगा, बल्कि प्राक्कलन लागत पर भी इसका भार अतिरिक्त पड़ेगा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिप सदस्य सुदिप्तो डे राणा व घाघीडीह मंडलाध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से रांची स्थित मुख्यालय में मिला.

    भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव को बताया कि घाघीडीह जलापूर्ति योजना आरंभ हुए चार साल से अधिक का समय व्यतीत हो गया है, लेकिन इभी तक इसका समुचित लाभ लोगों के नहीं मिल पाया है. घरों तक पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया है, जबकि अभी पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा है. नदी से टंकी तक पानी लाने के लिए भी पाइप लाइन बिछाने भी समुचित ढंग से शुरू नहीं किया गया है. घाघीडीह जलापूर्ति योजना के सुचारु रूप से चालू होने पर क्षेत्र के करीब चार लाख से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलना है. गर्मी के मौसम में हजारों घरों के लोगों को पीने के पानी घंटों लाइन में खड़े रहकर टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है. जलापूर्ति योजना की प्रगति काफी धीमी है.

    जिप सदस्य सुदिप्तो डे राणा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि स्टेशन रेलवे रनिंग रूम से लेकर कीताडीह, घाघीडीह केंद्रीय कारा से हरहरगुट्टू-लाल बिल्डिंग चौक तक रिंग रोड का निर्माण किया जाना था. इसका प्राक्कलन तैयार करने के लिए पथ निर्माण विभाग की टीम ने 2019 में सर्वे भी किया था. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने सर्वे के बाद जानकारी दी थी कि जल्द काम शुरू होगा. सर्वे के बाद से आज तक इस मामले में किसी तरह की कोई प्रगति नहीं हो पायी है. रिंग रोड के का फायदा डेढ़ लाख से परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में रहनेवालों को सुगमता से आने-जाने भी सहायक होगा.

    भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पुलिस लाइन की अव्यवस्था का मामला मुख्य सचिव के सामने रखा. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक टीम पुलिस लाइन का सर्वे करने के लिए जायेगी, जिसके बाद वहां जरुरी सुविधायें उपलब्ध कराते हुए परिसर का सौंदर्यीकरण भी कराया जायेगा.

    श्री षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से बदिया विवेकानंद चौक से बागजाता माइंस गेट तक की जर्जर सड़क के निर्माण को भी जल्द कराने की मांग की.

    बहरागोडा में पावर ग्रीड के उद्घाटन के वावजूद बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है। कई ईलाकों में 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है.

    पूर्वी सिंहभूम जिले में बिना ग्राम सभा के लाभुकों का चयन किया गया है. पीएम आवास योजना की आवास प्लस में लाभुकों की सूची में भारी गड़बड़ी की गयी है. कई पंचायतों में तो एक भी लाभुक का नाम उस सूची में नहीं है. इसे रद्द कर नये सिरे से ग्राम सभा के माध्यम से चयनित लाभुकों का नाम आवास प्लस योजना में शामिल कराया जाये. मुख्य सचिव ने जरुरी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने उलीडीह परसुडीह बोडाम मंडल  घोषणा की
    Next Article महिला अधिवक्ता कुमारी ममता सिंह की जान को खतरा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.