Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू।

    ■ एमजीएम एवं आसनबनी मंडल के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चार मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन क्रमशः पूर्व विधायक मेनका सरदार, मिथिलेश सिंह यादव, अभय सिंह एवं अनिल मोदी ने किया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिनमें भाजपा का इतिहास और विकास, सोशल मीडिया का उपयोग, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, पिछले 6 सालों में अंत्योदय प्रयत्न, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, हमारा विचार परिवार, व्यक्तित्व विकास, झारखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धियां/ अन्य दलों की स्थिति एवं भाजपा की भूमिका समेत भाजपा की कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका समेत, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं कार्यकर्ताओं का दायित्व शामिल शामिल है।

    प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भाजपा के ‘इतिहास और विकास’ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के अब तक के सफर में कार्यकर्ताओं ने बहुत ही संघर्ष किया है। पार्टी के अनुशासन व समर्पण से भाजपा आज एक वटवृक्ष के रूप में स्थापित हुई है। मात्र दो सांसद के साथ शुरू की गई राजनीतिक यात्रा में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सिद्धांत के बदौलत दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ हेमंत सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के प्रयास तेज करने होंगे। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की पहचान दुनिया में सबसे अलग बनी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संगठन हित में कार्य करने पर बल दिया।

    प्रशिक्षण प्रमुख सह पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओ के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता का निर्माण किया जाता है। उन्हें अपने देश को दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिये समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है। हमारे लिए देश सेवा ही प्रथम है, ऐसे शिविरों से तैयार कार्यकर्ता पार्टी के लिये समर्पित, समझदार, निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उभर कर सामने आते हैं। जो समाज मे बदलाव के दूत होने के साथ देश हित में सर्वस्व अर्पण करने को सदैव तत्पर रहते हैं।

    इन वक्ताओं ने भी किया संबोधित: प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, राजेश कुमार शुक्ला, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, रमेश हांसदा, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी, अनिल मोदी, अचिंतम गुप्ता, अमिताभ सेनापति।

    इस दौरान जिला मंत्री मनोज राम, कोवाली मंडल अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ सरदार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप कुमार डे, बिनानंद सिरका, दुलाल मंडल, शंकर दिक्षीत, गौरी शंकर सिंह, सुशील सिंह, गणेश विश्वकर्मा, बिमिलेश उपाध्याय, निधुनील दास, अरुणा सांरगी, कृष्णा पात्रो, छोटू राय मुर्मू, लल्लन पांडेय, अभिषेक सिंह, संगीता पात्रो, मैना मोहंती, सपन दास, ममता लाल, नीलू देवी, मनु दास, अमरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुरारी भालोतिया, कृष्णा शर्मा, रमेश प्रसाद, दिवाकर सिंह, नवजोत सिंह, संदीप रजक समेत सभी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण
    Next Article नव पल्लव की काव्य गोष्ठी_ सह भोज माधुरी मिश्रा के आवास पर हुआ

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.