Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी 25 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी 25 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी 25 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, प्रदर्शन की सफलता को लेकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ली बैठक

    जमशेदपुर। राज्य में हेमंत सरकार के उदासीनता, वादाखिलाफी और विफलता पर भाजपा हमलावर हो गयी है। हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन के बाद भाजपा जमशेदपुर महानगर सरकार को जिला स्तर पर घेरने की तैयारी की है। झारखंड भाजपा द्वारा निर्देशित आगामी 25 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले

     

    जनाक्रोश प्रदर्शन को लेकर रविवार भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक बिस्टुपुर स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स के भालोटिया सभागार में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री सह जिला के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत प्रदेश

     

    पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिप अध्यक्ष, जिप उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण के अलावे विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले जनाक्रोश प्रदर्शन की सफलता और हेमंत सोरेन सरकार को घेरने को लेकर

     

    विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बीते दिनों महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड कार्यालय पर हुए आक्रोश प्रदर्शन की जानकारी दी।

    बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है। अपने चुनावी वादों एवं जनहित के कार्यों को भूलकर

     

     

    हेमंत सरकार राज्य के खनिज सम्पदाओं की लूट में लगी है। हेमंत सरकार के तीन वर्ष के लंबे शासनकाल में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता अब इस सरकार से निजात चाहती है। झारखंड अलग राज्य की मांग को पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्ण किया। इसलिए राज्य को सजाने और संवारने की जिम्मेदारी भी भाजपा कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए श्री त्रिपाठी ने जनाक्रोश प्रदर्शन में व्यापक जन भागीदारी हेतु मंडलाध्यक्षों को कई निर्देश दिए और प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में जन भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

     

    भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होनेवाले है। लेकिन यह सरकार विकास के पैनाने पर शून्य है। बहन-बेटियां घरों में भी असुरक्षित हैं। ऐसी निकम्मी सरकार को गद्दी पर बैठने का कोई हक नहीं है। कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार, ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था, गिरती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। ऐसे में अब हेमंत सरकार को निद्रा से जगाने का नही बल्कि खदेड़ने का समय आ गया है। तीन वर्ष के निरंकुश शासन को देखकर जनता ने यह अनुभव किया है कि भाजपा ही झारखंड का सर्वांगीण विकास कर सकती है।

     

    बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की जड़े उखड़ चुकी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। पारा शिक्षक हों या सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्ववती महिलाओं की सेवा करने वाले सहिया बहनें ठंड के दिनों में आंदोलनरत हैं। भाजपा जनता की उपेक्षा पर चुप नही बैठ सकती, अब सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है।

     

    वहीं, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि चुनाव में हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था उसमें एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनता को छलने वालो को गद्दी से हटाने के लिए यह आंदोलन समय और जनता की मांग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती और एकजुट होकर हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।

    बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल के उपाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने किया।

    बैठक के दौरान ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, नंदजी प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, प्रदीप बेसरा, सविता सरदार, डॉ राजीव, अनिल सिंह, नीरज सिंह, विकास सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, मोचीराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद निसार, अभिमन्यु सिंह चौहान, धर्मा शर्मा समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, प्रशांत बनर्जी उपस्थित थे।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleए०डी० एल सोसायटी के समस्त कमीटी की ओर से सभी आजीवन सदस्यों को प्रेस के माध्यम से यह जानकारी दे रहे है
    Next Article मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित, घर-घर व खेतों में भी पहुंचकर मतदाताओं से अभियान में सहयोग की अपील की गई

    Related Posts

    नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    December 14, 2025

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    December 14, 2025

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    December 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    पर्यावरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित: चुनौतियों और समाधान पर चर्चा

    बजरंग दल ने जमशेदपुर में शौर्य सभा व संचलन का किया आयोजन

    झारखंड के गढ़वा जिले से नवजात शिशु खरीद बिक्री का मामला हुआ उजागर, पिता ही बन बैठे विक्रेता।

    हरित सोचें , हरित अपनायें: कुमार अमलेंदु कुमार

    बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

    सीतारामडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजिय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.