Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की सराहना, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा, खून का बदला खून से लिया
    Breaking News Headlines Uncategorized चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की सराहना, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा, खून का बदला खून से लिया

    Aman KumarBy Aman KumarMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की सराहना, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा, खून का बदला खून से लिया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले कर पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की प्रशंसा करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि उनका 56 इंच का सीना आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्प और साहस का प्रतीक है। आतंकियों ने निर्दोषों का खून बहाकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने रात डेढ़ बजे पाक प्रायोजित आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हमारे वीर जवानों ने सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर खून का बदला खून से लिया। यह कार्रवाई पहलगाम के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि और उन बहनों के आंसुओं का जवाब है, जिनका सुहाग आतंकियों ने छीना था।

    नया भारत सहेगा नहीं बल्कि घर मे घुसकर मारेगा: प्रेम झा

    वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने कहा कि हमारे देश के लिए गर्व का दिन है, जो लोग भारत की क्षमता पर सवाल उठाते थे, आज उनके मुंह पर करारा तमाचा लगा है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके घर पाकिस्तान में घुसकर मारा है। यह सीधा संदेश है कि यह नया भारत है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत अब आतंक सहेगा नहीं बल्कि घर मे घुसकर मरेगा। हम सब अपने देश के जवानों के साथ हैं, उनकी साहस, शौर्य और पराक्रम पर हम सबको गर्व है।

    खून का बदला खून से लिया जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल जी का जीवन भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की सराहना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमें हमारी सेना पर बहुत गर्व है: बबलू झा
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी और भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की

    Related Posts

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    June 17, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    June 17, 2026

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.