Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति की राशि 6 गुना बढ़ाने पर मोदी सरकार का जताया आभार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति की राशि 6 गुना बढ़ाने पर मोदी सरकार का जताया आभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति की राशि 6 गुना बढ़ाने पर मोदी सरकार का जताया आभार

    ■ मोदी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से 4 करोड़ अनुसूचित जाति के छात्रों को होगा फायदा: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने देश के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। अनुसूचित वर्ग के उत्थान को लेकर केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक एवं बड़ा फैसला है। ये बातें कालिंदी सोसाइटी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी ने कही। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए इस निर्णय हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों में चार करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए ” मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति (पीएमएस-एससी)” की केंद्रीय प्रायोजित स्कीम बड़े और रूपांतरात्मक परिवर्तनों के साथ अनुमोदित की है ताकि छात्र अपने उच्चतर शिक्षा को बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। मंत्रिमंडल ने लगभग 6 हजार करोड़ रुपए के कुल निवेश को अनुमोदन प्रदान किया है जिसमें से केंद्र सरकार 60 प्रतिशत खर्च करेगी और शेष राशि राज्य सरकारों द्वारा खर्च की जाएगी।

    वहीं, उपस्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से देश के चार करोड़ से अधिक एवं झारखंड के 42 लाख अनुसूचित परिवार के छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले छात्रों की शिक्षा प्राप्ति पर अब पूर्व की अपेक्षा हर साल पांच गुणा अधिक राशि खर्च होगी। इस योजना में छात्रवृत्ति स्कीम दसवीं के बाद उच्च शिक्षा के तहत ट्यूशन फीस, रहने-खाने का भत्ता एवं शोध आदि के लिए दिया जाएगा। अब राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह इस योजना के तहत राज्य के कितने छात्रों को स्वीकृति प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससी छात्रों के भविष्य संवारने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। छात्रों के उच्च शिक्षा में अब गरीबी बाधा नहीं बनेगी। कहा कि राशि कम होने के कारण कई राज्य समय पर छात्रवृत्ति नहीं दे पाते थे या उस रकम का इस्तेमाल किसी और उद्देश्य के लिये कर लेते थे जिससे छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों के पढ़ाई छोड़ने के मामले बढ़ रहे थे। छात्रवृत्ति योजना की राशि बढ़ने से अब यह स्थिति बदल जाएगी।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पलामू प्रमंडल प्रभारी नवल किशोर पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पोरेश मुखी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड प्रभात शर्मा के पुत्र कनिष्क का यूपीएससी में चयन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.