Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी

    बस्तियों में ताबड़तोड़ दौरे कर जनसमस्याओं से हुई अवगत, कहा- घर के आंगन तक लेकर आऊंगी विकास योजनाओं की किरण, भाजपा परिवार में शामिल नए सदस्यों का किया स्वागत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान लगातार तेजी से जारी है। शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बस्तियों का दौरा कर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बर्मामाइंस क्षेत्र के ग्वाला बस्ती, रामाधीन बगान, मनीफीट, झगड़ू बगान, चूना भट्ठा, मील एंड गो डाउन एरिया, गांधी बस्ती, रघुवर नगर, पूंज बस्ती और भक्ति नगर में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, मनोज श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

    इसके अलावा, दिनेश कुमार और पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी ने गोलमुरी के कैलाश नगर और आनंद नगर सहित अन्य इलाकों के मतदाताओं से मुलाकात की। बिरसानगर जोन नं. 6 के गीताजंलि अपार्टमेंट में उन्होंने महिलाओं के साथ बैठक की, जिसमें कई नए सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। यह कार्यक्रम पोलू घोष की अगुवाई में आयोजित हुआ।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहेगी कि विकास की हर योजना और सुविधा हर घर तक पहुंचे। केंद्र सरकार के साथ झारखंड में भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रारंभ होने वाली सभी योजनाएं, जैसे आवास योजना, स्वच्छता मिशन, गोगो दीदी योजना और स्वास्थ्य सेवा समेत तमाम तरह की सेवा व योजना सीधे हमारे नागरिकों तक पहुंचे और उनका जीवन बेहतर बने।

    टेल्को के सबुज कल्याण संघ में पूर्णिमा साहू ने बंगाली समुदाय के साथ संवाद किया, वहीं सेलेब्रेशन इन, बजरंग चौक और बारीडीह में क्षत्रिय समाज के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बिरसानगर जोन नं. 8 में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत किया। सिदगोड़ा में आयोजित लिट्टी पार्टी में भी उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, पोलू घोष, विनय, रजत नंदी, बबलू गोप, और विकास शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से लिया आशीर्वाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहली प्राथमिकता बिरसानगर की समस्याओं का समाधान:शिव शंकर सिंह
    Next Article बहुसंख्यक एकजुट होकर मतदान करें-सरयू राय

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.