Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली प्राथमिकता बिरसानगर की समस्याओं का समाधान:शिव शंकर सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पहली प्राथमिकता बिरसानगर की समस्याओं का समाधान:शिव शंकर सिंह

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पहली प्राथमिकता बिरसानगर की समस्याओं का समाधान:शिव शंकर सिंह

    महिलाओं में दिखा भारी उत्साह, युवाओं ने भी जीत के लिए कसी कमर ,सभी समाज के लोगों की भागीदारी से समर्थक व कार्यकर्ता उत्साहित

    जमशेदपुर : बिरसानगर में मौजूद पेयजल, बिजली और शिक्षा की बदतर हालात के लिए कौन जिम्मेदार है, 30 सालों में भी यदि बिरसानगर वासियों को पीने का स्वच्छ पानी, बच्चों के लिए बेहतर सरकारी स्कूल के साथ-साथ यहां के लोगों के पास इलाज के लिए एक अस्पताल भी नहीं है तो फिर इसके जिम्मेदार लोगों को क्या फिर से उनके जनप्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए ? यह सवाल उठे बिरसानगर के संडे मार्केट मैदान में शनिवार शाम को आयोजित जनसभा में और इसके लिए हामी भरी वहां मौजूद हजारों बिरसानगर वासियों ने. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने इन सवालों को उठाते हुए कहा कि बिरसानगर और समस्त जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का मौका दिया तो उनकी पहली प्राथमिकता इन सभी समस्याओं का समाधान करना होगा क्योंकि वह नेता नहीं हैं और न ही नेता की तरह लच्छेदार भाषण देकर वादा करना जानते हैं.

    बिरसानगर की समस्याओं को गिनाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने कहा कि यहां एक और बड़ी समस्या यहां के घरों के छतों के ऊपर से गुजरते 11 हजार वोल्ट के तारों की है, जिसके कारण लोग हमेशा किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद उनका प्रयास होगा कि इन तारों को हटाना ताकि यहां रहन वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें. जनसभा में बिरसा सेवा दल के सदस्यों की प्रमुख हिस्सेदारी रही जिसमें शंकर कर्मकार के अलावा राजू कर्मकार, शीतल दास, संदीप सामंत, अमित राम, जीतेंद्र, जॉन मसीह समेत बिरसानगर को बसाने वाले बुजुर्गों, पुरूषों व महिलाएं मंच पर मौजूद रही. शिव शंकर सिंह ने सभी को शाल ओढ़ाकर व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया.
    जनसभा में मौजूद पूर्व डीआईजी व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने चुनाव मैदान में ख़ड़े प्रमुख दलों के उम्मीदवारों पर अपरोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि आज उनकी हिम्मत यहां के लोगों से नजर मिलाने की नहीं है क्योंकि 30 सालों तक उन्होंने केवल यहां के लोगों को ठगकर उनका वोट हासिल तो किया लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है. लेकिन अब उनका मकसद एक बेटा और एक भाई बनकर इसे दूर करना है और यही कारण है कि वह चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं.

    *पहली बार बिरसानगर की महिलाओं को मिली प्रमुखता*

    जनसभा में मातृशक्ति यानी महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही. क़ालेज जाने वाली लड़कियों से लेकर कामकाजी यानी सभी वर्गों की महिलाओं ने जनसभा में भाग लिया और प्रमुखता से अपनी बातों को रखा. जनसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय महिलाओं ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी उम्मीदवार ने बिरसानगर की महिलाओं को फोकस करते हुए कोई बात कही है. ऐसे में जिस प्रकार से शिव शंकर सिंह ने 50 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दिलाने की बात कही, उससे यहां की मातृशक्ति में बड़ा बदलाव आएगा. इसके कारण न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा बल्कि कई महिलाएं अपने घरों का भी सहारा बन सकेंगी. जनसभा में मौजूद सभी महिलाओं से गैस चूल्हा छाप पर भारी वोट करने ती अपील करते हुए कहा कि शिव शंकर सिंह की जीत बिरसानगर के विकास का नया द्वार खोलेगी.

    जनसभा में आदिवासी, उड़िया, बंगाली समेत सभी समाज के लोगों ने भाग लिया और खचाखच भरे मैदान में शिव शंकर सिंह को चुनाव में पूरा समर्थन देने व उनके पक्ष में भारी मतदान करने का भरोसा दिलाया. स्थानीय लोगों ने कहा कि चुनाव में अब तक उनका इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में ही होता रहा है, उनकी समस्याओं का जिक्र केवल नेताओं के भाषणों में ही होता रहा है लेकिन पहली बार हो रहा है कि उनके बीच में बीते तीन दशकों से उनके सभी समस्याओं में साथ निभाने वाला एक आम इंसान चुनाव में उनकी आवाज बनने के लिए खड़ा है.

    पहली प्राथमिकता बिरसानगर की समस्याओं का समाधान:शिव शंकर सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा ने दिखाई ताकत
    Next Article भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी

    Related Posts

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    April 23, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.