Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कल होगा आगाज, ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कल होगा आगाज, ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कल होगा आगाज, ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    ■ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश करेंगे शिविर का उद्घाटन, संगठन महामंत्री, विधायक एवं प्रदेश के वरीय नेता देंगे प्रशिक्षण।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में संगठन को और मजबूत एवं धार देने के उद्देश्य से बिस्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कल आगाज होगा। 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। शिविर का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश करेंगे। कुल 15 ज्ञानवर्धक सत्रों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण देंगे। भाजपा महानगर की ओर से जिला के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आमंत्रण पत्र के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों ने आयोजन स्थल का मुआयना किया और कई कार्यों को अंतिम रूप दिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि विश्राम, योगासन, चलचित्र, खेल, काव्य एवं गीत संगीत की भी व्यवस्था की गयी है।

    इन प्रदेश स्तरीय नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन:
    प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, गणेश मिश्र, विधायक बिरंची नारायण, अमर बाउरी, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जेबी तुबिद, शिवपूजन पाठक, मृत्यंजय शर्मा।

    इस विषय पर जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें आज के कार्यकर्ता ही कल के नेतृत्वकर्ता बनते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता और कार्य करने के जज्बे में और बढ़ोतरी हो, इसके लिए पार्टी सदैव प्रयत्नशील रहती है। इसी कड़ी में, कल बिस्टुपुर के राजस्थान भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियों, पार्टी के इतिहास, सिद्धान्त एवं उद्देश्यों के साथ व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया एवं मीडिया के समुचित उपयोग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की एक ऐसी फ़ौज तैयार करना है जो संगठन और समाज के लिए सदैव तत्पर रहें। कहा कि यह शिविर संगठन को सशक्त करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी बढाने वाला होगा, जिसके बाद हमारे कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ जनसेवा के कार्यों में लगेंगे।

    वहीं, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि शिविर में शामिल कार्यकर्ताओं का पंजीयन दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को संध्या चार बजे होगा। शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगार्डन गैलरिया मॉल में युवक की पीट-पीट कर हत्या के बाद गांव में भी पसरा मातम, नौ लोगों पर मामला दर्ज, सात गिरफ्तार
    Next Article जानें जमशेदपुर की सुर्खियां, बुलडोजर से दहशत

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.