Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

    ■ डॉ मुखर्जी का त्याग, समर्पण और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत: रघुवर दास

    जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 120 वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। मंगलवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से शामिल हुए। उपस्थित नेताओं ने डॉ मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय, के नारे से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि भारत माता की कोख से अनेकों महापुरुष ने जन्म लिया, जिनमें डॉ मुखर्जी भी एक थे। उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जनसंघ की स्थापना करने के पीछे सोच थी कि देश में ऐसा राजनीतिक दल हो जो राष्ट्र निर्माण का अंग बने, राष्ट्र निर्माण का साधन बने। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के शिल्पी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच आत्मनिर्भर भारत की थी। छोटे से कार्यकाल में डॉ. मुखर्जी ने भावी भारत के औद्योगिक निर्माण की दिशा में जो बुनियाद रखी उसके परिणामस्वरूप औद्योगिक विकास के क्षेत्र में देश ने कई प्रतिमान स्थापित किए। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना, भिलाई प्लांट, सिंदरी फर्टिलाइजर एवं डीवीसी जैसे उधोग डॉ मुखर्जी की दूरदर्शी सोच के परिणाम हैं। श्री दास ने कहा कि डॉ मुखर्जी आजाद भारत के उन नेताओं में से एक रहे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर हैं।

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया। डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, विचार के साथ जुड़ें और विचार को आगे बढ़ाने का काम करें।

    कार्यक्रम को पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

    विभिन्न मंडलों ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को श्रद्धापुर्वक मनाया गया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी की स्मृति में पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। मंडल के शक्ति केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई।

    भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, कल्याणी शरण, मनोज कुमार सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका, रमेश नाग, रमेश बास्के, दिलीप पासवान, उपेंद्र गिरी, काजू शांडिल, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीएम रघुवर दास ने मृतक प्रीतपाल सिंह के परिजन से की मुलाकात, कहा घटना आश्चर्यजनक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.