Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग

    ■ हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल, भ्रष्टाचार एवं संसाधनों की लूट सरकार की उपलब्धि: सांसद विद्युत महतो

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति बैठक गुरुवार को राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति बैठक में जमशेदपुर महानगर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बड़े स्क्रीन के माध्यम से बैठक का लाइव प्रसारण किया गया। बैठक में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव व अन्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नेताओं ने वंदे मातरम गीत के गाकर बैठक की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय से संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की व कई टास्क दिए। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का निर्देश दिया।

    प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं ने किया संबोधित:
    राष्ट्रीय महामंत्री सी. टी. रवि, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, सांसद नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक सी.पी. सिंह, जे.पी. पटेल, प्रदेश सह प्रभारी सुभाष सरकार।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और संसाधनों की लूट मची हुई है। शराब माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता पर फर्जी मुकदमे किये जा रहे हैं। प्रदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। पिछले डेढ़ वर्षों में हेमंत सरकार ने दलितों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं के प्रति विरोधी रवैया अपनाया है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भी राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए इसे जनविरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री, मंत्री समेत पूरी केबिनेट केंद्र सरकार पर अनावश्यक टिप्पणी कर अपने जवाबदेही से बचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव का समर्थन करती है। अगर राज्य सरकार जनता के हितों के प्रति गंभीर नहीं होती है तो सड़क से सदन तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, नंदजी प्रसाद, मनोज सिंह, राजेश शुक्ला, मिथलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी,देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, भरत सिंह, कल्याणी शरण, राजन सिंह, अनिल मोदी एवं राकेश सिंह शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनम्या स्माईल फ़ाउंडेशन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को किया सम्मानित
    Next Article  न्यू केबुल टाउन के हाई मास्ट लाइट को जेएनएसी ने किया दुरुस्त, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा के ट्वीट पर हुआ निदान

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.