Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस, पूर्व सीएम समेत सांसद व अन्य हुए शामिल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस, पूर्व सीएम समेत सांसद व अन्य हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस, पूर्व सीएम समेत सांसद व अन्य हुए शामिल

    ■ महानगर के पूर्व जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना 41वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित बंगाल क्लब में संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। बंगाल क्लब के सभागार में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। पीएम मोदी के स्क्रीन पर आते ही पूरा सभागार भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद एवं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। संबोधन की समाप्ति के पश्चात जमशेदपुर महानगर के सभी जिलाध्यक्षों को पुष्पगुच्छ, भगवा अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर उनके समपर्ण और संघर्ष के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ने सदैव ही मूल्यों और जनसरोकार पर आधारित राजनीति की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के दिनों में त्याग किया, अपमान सहे, बलिदान दिए परन्तु कभी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत से समझौता नहीं किया। उनके संघर्ष और समर्पण की बदौलत भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। दो से दोबारा तक के सफर में साथ आये सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन करता हूँ। इससे पहले, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की।

    मंडलों में मनाया गया स्थापना दिवस: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान मंडल के पूर्व अध्यक्षों को उनके योगदान के प्रति आभार जताते हुए सम्मानित किया गया। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया।

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश शुक्ला, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, मुचीराम बाउरी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, दीपू सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, कृष्णा शर्मा काली, अमिताभ सेनापति, उमेश पांडेय, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, सन्नी संघी, सुमित श्रीवास्तव व सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद कार्यालय में पवन अग्रवाल हुए सम्मानित
    Next Article सीतारामडेरा में भाजपा नेता भरत सिंह ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.