Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा पहुंची शहर, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा पहुंची शहर, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा पहुंची शहर, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत।
    ■ दिवंगत भाजयुमो नेता सूरज कुमार के श्राद्धकर्म में हुई शामिल, परिवारजनों का बंधाया ढाँढस।
    जमशेदपुर। भाजपा के नवमनोनीत राष्ट्रीय मंत्री सह रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा का गुरुवार को लौहनगरी आगमन हुआ। राष्ट्रीय मंत्री मनोनयन के पश्चात पहली बार जमशेदपुर आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आशा लकड़ा का साकची स्थित जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने उन्हें संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व पुस्तक भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। वहीं, मंत्री आशा लकड़ा ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के संग भाजयुमो जिला महामंत्री रहे दिवंगत सूरज कुमार के परिजन से उनके हरहरगुट्टू स्थित आवास जाकर मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत सूरज कुमार के श्राद्धकर्म में शामिल होकर स्व. सूरज कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार साथ है। आशा लकड़ा ने स्व. सूरज कुमार की माताजी और उनकी धर्मपत्नी से लंबे समय तक बातचीत की।
    इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, सन्नी संघी, सीमा जायसवाल, रमेश नाग, लीना चौधरी, एस कार्तिक व अन्य उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज भारतीय प्रशासनिक सेवा -2011 बैच (उत्तर प्रदेश कैडर) के अधिकारी अभिषेक सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.