Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक चर्चा पर जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में भाजपा ने की मैराथन हुई बैठक।
    झारखंड राजनीति

    लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक चर्चा पर जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में भाजपा ने की मैराथन हुई बैठक।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोकसभा चुनाव में बड़े मार्जिन से जीतने की रणनीति पर हुआ मंथन।

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का किया आह्वान।

    जमशेदपुर झारखंड :देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में विजयी लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। जहां जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में भाजपा संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है। इसी क्रम में, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कमलपुर, बोड़ाम एवं एमजीएम मंडल में आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका और बूथ संरचनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में अलग-अलग बैठक सम्पन्न हुई। उपरोक्त बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी एवं एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा समेत शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं मंडल अंतर्गत विभिन्न बूथों के अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक के दौरान जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। वहीं, चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से आगामी अभियानों की रूपरेखा और कार्यक्रमों की तैयारियों और क्रियान्वयन पर भी व्यापक चर्चा की गई। मंडलों में निवास करने वाले पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान एवं माइक्रो डोनेशन अभियान सहित अन्य सांगठनिक कार्यों को तेज करने पर बल दिया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोककल्याणारी नीतियों, लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के उल्लेखनीय कार्यों और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर पार्टी जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस जीत को हमें ऐतिहासिक बनाना है। ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करनी है। चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ अपने बूथ को जीतने में योगदान दें। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम जमशेदपुर लोकसभा को बड़े मार्जिन से जीतकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर एवं कार्ययोजना बनाकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

    बैठक के दौरान प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, अमरजीत सिंह राजा, सुबोध झा, सुखदेव सिंह, हेबेन चंद्र महतो, प्रकाश पातर, सुखेन महतो, सूरज साहू, रमेश तंतुबाई, रामकृष्ण महतो, सहदेव महतो, हराधन प्रधान, अजय दास समेत मंडल के पदाधिकारी, सभी बूथों के अध्यक्ष एवं सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों को वातानुकूलित बनाया जाय :राजेश शुक्ल
    Next Article ओडिशा के राज्यपाल सह पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.