Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों को वातानुकूलित बनाया जाय :राजेश शुक्ल
    Breaking News झारखंड

    राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों को वातानुकूलित बनाया जाय :राजेश शुक्ल

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड:झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों को वातानुकूलित करने और आधारभूत संरचना बेहतर बनाने हेतु आग्रह उच्च न्यायालय से किया है। साथ ही रांची, धनबाद, जमशेदपुर और चाईबासा और बोकारो में सीनियर अधिवक्ताओं के लिए सहयोग हेतु विद्युत वाहन और बेहतर लिफ्ट की व्यवस्था कराने हेतु भी अनुरोध किया है। जमशेदपुर में लिफ्ट की व्यवस्था है उसे और भी व्यवस्थित कराने की आवश्यकता है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि अब प्रातः कालीन न्यायालय ,मॉर्निंग कोर्ट सोमवार से राज्य में शुरू हो रहा है गर्मी में अधिवक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है ऐसे में आवश्यक है कि अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधा हो,साथ ही शुद्ध पीने के पानी की भी व्यवस्था तथा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र की बेहतर व्यवस्था हो ताकि, अधिवक्ता, मुवक्किल या अधिवक्ताओं के मुंशियो को भी गर्मी में स्वास्थ्य की परेशानी होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार हो सके।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि आज भी घाटशिला, सरायकेला, चाईबासा , खूंटी ,चांडिल, चक्रधरपुर में अधिवक्ता कोर्ट कैंपस में अपना सिरिस्ता बनाकर बैठकर अपना कार्य निष्पादन करते है इसलिए आवश्यक है कि आने वाले गर्मी में प्रातः कालीन न्यायालय के कार्यावधि में आधारभूत संरचना का विस्तार कराया जाय। उन्हें भीषण गर्मी से बचाया जाय।

    श्री शुक्ल ने पिछले दिनों राज्य के मुख्यसचिव श्री एल खियांगते को इस संबंध में अवगत कराया था और उच्च न्यायालय को भी अवगत कराया था ताकि बेहतर आधारभूत संरचना सुलभ हो सके।

    श्री शुक्ल ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नही होने से अधिवक्ताओं में असंतोष है , राज्य के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को और भी प्रभावी बनाने में राज्य सरकार को भी सहयोग करना चाहिए।

    श्री शुक्ल से आज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं ने उनके निवास पर भेंट की तथा उन्हें अधिवक्ताओं की परेशानियों से अवगत कराया। अधिवक्ताओं का नेतृत्व झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो, और जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद तथा सरायकेला बार एसोसिएशन के प्रमुख अधिवक्ता श्री केदार अग्रवाल ने किया।

    श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य के सभी जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो में युवा अधिवक्ताओं में कौशल विकास के लिए सेमिनार और प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा ।जिसमे उच्च न्यायालय के न्यायधीशों और झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों और सीनियर एडवोकेट प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चाकुलिया तथा धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की।कलस्टर व मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।
    Next Article लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक चर्चा पर जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में भाजपा ने की मैराथन हुई बैठक।

    Related Posts

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.