Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस सत्ता में आएगी तो न्याय योजना को किया जाएगा लागू : राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस सत्ता में आएगी तो न्याय योजना को किया जाएगा लागू : राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भाजपा के शासन के दौरान अमीरी-गरीबी की खाई बहुत बढ़ गई है. चुनाव प्रचार के तहत दक्षिण तमिलनाडु की यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस के शीर्ष नेता ने नमक श्रमिकों से बातचीत की. जब मजदूरों ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों समेत अपनी पीड़ा उन्हें सुनाई तो गांधी ने कहा कि वह उनके साथ हैं. एक महिला ने साल के उन चार महीनों के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मांगी, जब उनके पास नमक बनाने का काम नहीं होता है तो गांधी ने कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के पास ऐसे मुद्दों से निपटने का विचार था.

    उन्होंने कहा, जब संप्रग सरकार के तहत हम सत्ता में थे तो हमने देखा कि भारत में संपत्ति का वितरण बहुत पक्षपातपूर्ण है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ लोग तो बहुत-बहुत अमीर हो रहे हैं जबकि कई लोग गरीब हैं. उन्होंने आरोप लगाया, और अब (केंद्र में) भाजपा के सत्ता में आने पर यह बहुत ज्यादा बढ़ गया है.

    कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा कि पार्टी के पास इस समस्या से निपटने का विचार है. देश के हर गरीब परिवार के लिए न्यूनतम आय (न्याय) योजना की धारणा ही यही थी कि जिस अवधि में मजदूरों के पास काम नहीं हो तो उनके हितों की रक्षा की जाए. गांधी ने कहा कि लाभार्थियों को गरीबी से बाहर निकलने तक हर साल बैंक खाते में 72,000 रुपये मिल जाते, भले ही उनका राज्य, भाषा या धर्म कुछ भी हो. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आएगी तो न्याय योजना को लागू किया जाएगा ताकि गैर कामकाजी दिनों की अवधि में मजदूरों की आय की चिंता का निदान हो सके. महिलाओं ने पुरुषों द्वारा शराब पीने का मुद्दा उठाया और कहा कि वे अपनी सारी आमदनी से शराब पीते हैं और अपने परिवारों को मझदार में छोड़ देते हैं. उन्होंने गांधी से पूर्ण शराबबंदी लागू करने का आग्रह किया. कुछ अन्य लोगों ने क्षेत्र में केंद्र के नमक विभाग के स्वामित्व वाली अप्रयुक्त जमीन पर घर बनाने के लिए भूखंडों की मांग की. मजदूरों ने बेहतर मजदूरी, कल्याण बोर्ड, पेंशन और रहने की स्थिति में सुधार समेत अन्य मांगें कीं. गांधी ने कहा कि वह उनके साथ हैं. उन्होंने उनके साथ बातचीत करके काफी कुछ सीखा है. उन्होंने मजदूरों से आग्रह किया कि जब वह अगली बार आएंगे तो उन्हें नमक बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता अधीर रंजन का दावा, बंगाल में कांग्रेस-वाम महागठबंधन की बनेगी सरकार
    Next Article मेष राशि:- सोमवार 01 मार्च को कैसा रहेगा आप का दिन

    Related Posts

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.