भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा मृतक के पीड़ित परिवार को जल्द मिले सरकारी सहायता और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी
संवाददाता
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणबहाल गांव में 3 महीने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे उत्तम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| रोजी रोजगार नहीं रहने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी| वह ऑटो चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था| लेकिन लॉकडाउन होने के कारण ऑटो नहीं चल रहा था जिस वजह से रोजगार नहीं होने के कारण घर चलाना काफी मुश्किल हो गया था और वह ऑटो भी किस्त नहीं दे पा रहा था जिस वजह से अपनी पत्नी ओर दो छोटे बच्चों को वह अपने ससुराल में रख दिया था|
जिस प्रकार भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मई और जून 2 माह का अनाज लोगों को दे रहे हैं उसी प्रकार झारखंड सरकार को भी एपीएल परिवारों को 2 माह का पूरे झारखंड प्रदेश के लोगों अनाज देने का काम करना चाहिए| क्योंकि लॉकडाउन में लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी है| श्री सिंह ने कहा कि अविलंब जिला प्रशासन और झारखंड सरकार पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान करें और दोनों बच्चों का लालन पोषण और उत्तम सिंह की पत्नी को नौकरी देने का काम करें| अभी तक लगभग 40 घंटा बीत चुका है लेकिन अब तक न तो कोई जिला प्रशासन के लोग और ना ही जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पीड़ित परिवार से मिलकर किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की हैं |श्री सिंह ने कहा कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी अपने आप को गरीबों का मसीहा कहते हैं तो 40 घंटा बीतने के बाद भी उत्तम सिंह के परिजन से क्यों नहीं मिले |क्यों नहीं उनके परिजन को आर्थिक और सरकारी सहायता पहुंचाने का काम किए |जबकि जिला मुख्यालय से सटा हुआ पीड़ित परिवार का गांव है| विधायक जामताड़ा विधानसभा की जनता को बांट करके राजनीति मत कीजिए| आपका राजनीति जामताड़ा विधानसभा की जनता समझ रही है और आने वाले समय में आपको इसका मुंहतोड़ जवाब देगी|

