Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने की निंदा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने की निंदा

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमला पर आक्रोशित अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
    भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने की निंदा, कहा भाजपा नेता पर हुआ हमला शहर की कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति बयां कर रहा
    राम सिंह मुंडा पर हमले की राजेश शुक्ल ने निन्दा की
    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जमशेदपुर भाजपा में अनेकों पद पर रहे राम सिंह मुंडा पर मंगलवार सुबह हुए जानलेवा हमले के विरोध में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। साकची गोलचक्कर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव मुख्यरूप से शामिल हुए।
    मौके पर उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने शहर एवं पूरे प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था रसातल में चली गई है। अपराधियों का पुलिस प्रशासन से खौफ खत्म हो चुका है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आए दिन हो रहे हमले की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीतिक हिंसा का स्थान लोकतंत्र में नहीं है। हमले के पीछे जो भी दोषी हैं जिला प्रशासन उन सभी को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें। शिवशंकर उरांव ने राम सिंह मुंडा से अस्पताल में मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
    वहीं, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमला की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। दीपावली के दिन इस प्रकार की घटना सुबह-सुबह हो जाना जिला प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में तत्परता से कार्य करने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    पुतला दहन के दौरान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काजू सांडिल, विजय कुमार गोंड, उपेंद्रनाथ सरदार, डॉ आरके मांझी, राजेंद्र मुंडा, विजय सोय, सोमा दिग्गी, सुनील दिग्गी, दानियाल दानिश, नंदजी प्रसाद, तौसीफ अहमद, सदानंद महतो व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने की निंदा, कहा भाजपा नेता पर हुआ हमला शहर की कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति बयां कर रहा।
    जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता राम सिंह मुंडा पर मंगलवार सुबह हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमला करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहा है। आये दिन शहर में बढ़ती आपराधिक घटना सुर्खियों बनी रहती है। भाजपा कार्यकर्ता पर हुआ हमला जानलेवा हमला शहर की कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को बयां करता है। गुँजन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में जज, पत्रकार, डॉक्टर, नेता, कार्यकर्ता समेत आमजन सुरक्षित नहीं है। पर्व-त्योहार के बीच ऐसी घटना हो जाना चिंताजनक है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने राम सिंह मुंडा से टाटा मेन अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और घटना की जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    राम सिंह मुंडा पर हमले की राजेश शुक्ल ने निन्दा की

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा पर आज हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा किया है तथा कहा है कि यह कायरतापूर्ण कारवाई है।

    भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने कहा है कि श्री मुंडा सरल और व्यवहारकुशल स्वभाव के भाजपा नेता है उन पर हमला आश्चर्य का विषय है।

    श्री शुक्ल ने जिला पुलिस प्रशासन से ऐसे निन्दनीय कार्य करनेवालों पर कड़ी कारवाई करने का आग्रह किया है।श्री शुक्ल ने श्री मुंडा का सदर हॉस्पिटल से खबर लिया तथा आशा व्यक्त किया है कि वे जल्द स्वस्थ्य होंगे। ऐसी घटना की जितनी निंदा की जाय कम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीएम रघुवर दास ने शहर के छठ घाटों का किया दौरा, जिला उपायुक्त से जरूरी व्यवस्था करने को कहा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.