Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने मनाई कैलाशपति मिश्र की जयंती, कार्यकर्ताओं ने बताया पार्टी का भीष्म पितामह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति

    भाजपा ने मनाई कैलाशपति मिश्र की जयंती, कार्यकर्ताओं ने बताया पार्टी का भीष्म पितामह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने मनाई कैलाशपति मिश्र की जयंती, कार्यकर्ताओं ने बताया पार्टी का भीष्म पितामह

    ■ पंडित कैलाशपति मिश्र का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत, उनके त्याग, तपस्या से भाजपा जन-जन तक पहुंची: गुँजन यादव।

    जमशेदपुर। भाजपा के भीष्म पितामह, संस्थापक सदस्य एवं विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रहे स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई। साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कैलाशपति मिश्र के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने भारतीय राजनीति में उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता के बल पर ही भाजपा गांव-गांव और जन-जन तक पहुंच सकी। उन्होंने पंडित कैलाशपति मिश्र की सांगठनिक कार्यकुशलता का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्गीय मिश्र के त्याग व तपस्या के बल पर ही झारखंड में भाजपा वट वृक्ष के रूप में समृद्ध होकर जनसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जब 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी तो वे प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बने और लंबे समय तक पार्टी को नेतृत्व प्रदान किये। उनका सम्पूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

    वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि एक कुशल संगठनकर्ता एवं आदर्श राजनीतिज्ञ के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। अभाव में पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने की उनकी करिश्माई क्षमता एवं नेतृत्व से सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा सीख मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा देश एवं प्रदेश में एक बड़ी पार्टी बनकर सेवा कार्यों में जुटी है। वे हमेशा गरीबों के विकास और अंत्योदय का सपना देखा करते थे। उनके बताये मार्गों पर चलने और उनके अंत्योदय के सपने को साकार करने को भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

    इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, जिला पदाधिकारी सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा समेत मंडल अध्यक्ष बिनोद सिंह, हेमंत सिंह, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संजय सिंह, मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी एवं दिलीप पासवान, गणेश मुंडा, संजय रजक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतिमा की पूजा नही होना अपशगुन: अजय गुप्ता
    Next Article लखनऊ में आजादी @75 सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.