Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते नक्सली घटना पर भाजपा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते नक्सली घटना पर भाजपा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते नक्सली घटना पर भाजपा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    ■ हेमंत सरकार में डॉक्टर, वकील, जज, पत्रकार, सुरक्षाकर्मी, महिला, आमजन कोई सुरक्षित नहीं, संवेदनशीलता दिखाए सरकार अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन: गुँजन यादव।

    जमशेदपुर। झारखंड में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से नक्सलियों के मंसूबे सातवें आसमान पर है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में मनोहरपुर से भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर मंगलवार शाम हुए जानलेवा हमले और अंगरक्षकों की नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने को लेकर भाजपा आक्रोशित है। राज्य में बढ़ते नक्सली घटना एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर भारी विरोध जताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुतला दहन कर सरकार एवं प्रशासन को पूर्ण रूप से विफल बताया। बारीडीह, सीतारामडेरा एवं बिरसानगर मंडल के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने राज्य सरकार पर नक्सलियों के प्रति मौन समर्थन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार राज्य की जनता को सुरक्षा देने में पूर्ण रूप से विफल रही है। आये दिन नक्सली हमले, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण जैसी घटनाओं से झारखंड की छवि पूरे देश मे धूमिल हुई है। राँची जैसे शहर में राजभवन की दीवारों पर नक्सली धमकी भरे पोस्टर चिपका देते हैं। उन्होंने मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले को लेकर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच की जाए। प्रदेश में जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो फिर आमजनों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि किसी भी राज्य व शहर के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना विकास का परिचायक होता है। पूर्व की भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेशवासियों को भयमुक्त एवं सुशासन युक्त सरकार दी। परंतु पिछले दो वर्ष की हेमंत सरकार के दौरान राज्य में नक्सलियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।

    पुतला दहन के दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मंडल पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर भूख हङताल पर बैठे हरेराम

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.