पिछले कई दिनों से बर्मामाइंस रघुवर नगर में भाजपा और भाजमो के बीच चल रहे विवाद ने आज हिंसक मोड़ ले लिया
पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर भारतीय जनता मोर्चा द्वारा रघुवर नगर के कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हल्की झड़प के बाद पत्थरबाजी होने लगे कुछ कार्यकर्ता दोनों तरफ से घायल हुए हैं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को किया तैनात ज्ञात हो कि 2 दिन पूर्व सिलावट को लेकर भाजपा और भाजमो के बीच वाद विवाद भी हुआ था जो आज हिंसक रूप ले लिया
दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं
भाजमो के तरफ से लकी मुंडा ने आशीष कुमार तिवारी एवं सूरज कुमार सिंह के ऊपर बर्मामाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है
दूसरी तरफ भाजपा के कद्दावर नेता रामबाबू तिवारी और कुलवंत सिंह बंटी रघुवर नगर के गेट के पास मामले के निरीक्षण में लगे हैं

