Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रघुवर नगर में हुए घटना से बस्तीवासी आक्रोशित, दोषियों पर कार्रवाई को भाजपा ने दिया तीन दिन का समय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    रघुवर नगर में हुए घटना से बस्तीवासी आक्रोशित, दोषियों पर कार्रवाई को भाजपा ने दिया तीन दिन का समय

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2021Updated:February 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रघुवर नगर में हुए घटना से बस्तीवासी आक्रोशित, दोषियों पर कार्रवाई को भाजपा ने दिया तीन दिन का समय

    जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में राजनीतिक दल के उपद्रवी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए ओछी कृत्य पर स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार शाम भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में बस्तियों के प्रमुख निवासियों की बैठक हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में बस्तीवासियों ने रघुवर दास के नाम वाले बोर्ड एवं शिलापट्ट पर काला पेंट करने व पत्थरबाजी की घटना को काफी निंदनीय व बस्तियों का अपमान बताया। भाजपा नेता रामबाबू तिवारी ने कहा कि इस बस्ती के सौंदर्यीकरण और इसके विकास में भाजपा और बस्ती के लोगों का कई वर्षों का संघर्ष है। रघुवर नगर और बस्तीवासियों के सम्मान में मरते दम तक संघर्ष करूंगा।

    राष्ट्र संवाद नजरिया त्वरित टिप्पणी
    राजनीति का गिरता स्तर चिंता का विषय
    राजनीत में मर्यादा का पालन करना आवश्यक होता है लेकिन आजकल राजनीति में मर्यादा समाप्त करना और एक दूसरे को नीचा दिखाना यह आम बात हो गई है इन सब हरकतों को स्वस्थ राजनीति के लिए बंद करना आवश्यक है राष्ट्र संवाद ऐसी हरकतों पर चिंता व्यक्त करता है और आशा करता है राजनीति में चाहे किसी भी दल के लोग हो वे मर्यादा का पालन करें और ओछी राजनीति से बचने का प्रयास करें पूरे मामले पर विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को खुद संज्ञान लेना चाहिए ताकि मामले का पटाक्षेेप हो वरना राजनीतिक विद्वेष बढ़नेे की इनकार नहींं किया जा सकता 

     

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी कृत्य स्वस्थ लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। रघुवर नगर का नाम बसती के लोगों ने अपने नेता के सम्मान में रखा है। नेता बनने और प्रसिद्धि की चाह में कुछ असामाजिक तत्व रघुवर नगर की सुंदरता को देखना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को दोषियों पर कार्रवाई हेतु तीन दिन का समय दिया गया। तीन दिन पश्चात पार्टी प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से मिलकर हस्तक्षेप की मांग करेगी।

    इस दौरान चन्द्रशेखर मिश्रा, संजीव सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, पप्पू सिंह, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम झा, अमरजीत सिंह राजा, बिनोद सिंह, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, पप्पू मिश्रा, मिट्ठू चौधरी, रितेश झा, बिनोद झा, सत्येंद्र रजक, विराट कुमार समेत सैकड़ो बस्तीवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्याम सुंदर कुमार को साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए बेहतर कार्य व सामाजिक कार्य को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व मशहूर फिल्म अभिनेता फूल सिंह ने पटना स्थित अपने आवास पर सम्मानित किया
    Next Article  जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है : प्रेम झा

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.