Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे राज्य सरकार – भरत सिंह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति

    किसानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे राज्य सरकार – भरत सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे राज्य सरकार – भरत सिंह
    जमशेदपुर 18 मई – आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह ने मौजूदा राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय को देखते हुए अपने कार्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरने पर बैठे! इस दौरान श्री सिंह ने फेसबुक के माध्यम से आम जनता को किसानों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर किसानों से सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी की गई थी! तथा कुछ दिन बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने धान की खरीद पर रोक लगाते हुए कहा था कि धान अभी गिला है इसलिए धान जब सूख जाएगा तब खरीदा जाएगा! तब से लेकर अब तक राज्य सरकार ने इन किसानों तथा उनकी धान की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा! आज फिर एक बार धान को रोपने का वक्त आ गया है पर किसान पिछले साल के धान ना बिकने की वजह से इस वर्ष खेती के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं= जैसे तैसे बिचौलियों को अपना धान कम कीमत पर बेचकर इस मुसीबत से निजात पाना चाहते हैं! इसलिए हम राज्य सरकार से यह मांग करते हैं कि वह अपनी इस गलती को सुधार कर राज्य के किसानों को इस परेशानी से मुक्त करें! अन्यथा भाजपा बड़े स्तर पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी

    मोदी युवा मंच ने बांटा रामकिशन मिशन स्कूल के वैक्सीन सेंटर में बिस्कुट
    जमशेदपुर 18 मई – कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु पूरे देश में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है! जिसके लिए प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर वैक्सीन सेंटर बनाया गया है! जहां भारी संख्या में युवा लोग वैक्सीन लेने के लिए इस भीषण गर्मी में घंटों लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं! वैक्सीन लेने वालों को इस भीषण गर्मी से ज्यादा परेशानी ना हो इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह के निर्देशानुसार मोदी युवा मंच के सदस्यों द्वारा रामकिशन मिशन स्कूल के वैक्सीन सेंटर में पानी बिस्कुट एवं हैंड सैनिटाइजर का वितरण किया गया! इस दौरान मोदी युवा मंच के रॉकी सिंह, मोंटी अग्रवाल, गगन बाजपेई, सोनू गोस्वामी, खुराना, पिंकू, वासनिक जी आदि सदस्यगण मौजूद थे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिखा नंदी को मदद करने आगे आए चंदन यादव व सपना यादव
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    September 5, 2026

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    September 5, 2026

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    September 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    गोपबंधु विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि

    एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल

    फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.