Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें कम ना करने पर भाजपा हुई हमलावर, जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें कम ना करने पर भाजपा हुई हमलावर, जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें कम ना करने पर भाजपा हुई हमलावर, जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

    भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा झारखंड सरकार से पेट्रोल और डीजल के दाम पर वेट कम करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

    जमशेदपुर: पिछले दिनों केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी। परंतु प्रदेश की हेमंत सरकार द्वारा इस दिशा में अबतक कोई पहल ना करने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गयी है। गुरुवार को भाजपा ने हेमंत सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में अपने हिस्से के टैक्स कम ना करने के विरोध में शहर के पेट्रोल-पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के प्रमुख पेट्रोल-पंप पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजनों को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों के पीछे की सच्चाई पर जागरूक किया। इस दौरान कई स्थानों पर राज्य सरकार के उदासीन रवैये के प्रति आमजनों का आक्रोश भी उभरकर सामने आया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने भी हस्ताक्षर अभियान में कार्यकर्ताओं के विरोध को स्वर देते हुए दर्जनों मंडलों के अभियान में शामिल होकर हेमंत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल तक पेट्रोल-डीज़ल के कीमतों पर हंगामा करने वाली झामुमो-कांग्रेस अब मौन धारण किये हुए है। कहा कि केंद्र सरकार के फैसले का अनुसरण करते हुए 13 भाजपा शासित राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने भी वैट में कटौती की है लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार इसपर चुप है। उन्होंने डीजल-पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम आदमी और व्यापारियों को काफी राहत मिली है। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार केंद्र से तेल पर राहत चाहते थे आज वो ही अपने राज्य में इस फैसले को लेने से पीछे हट रहे हैं। ये इनकी हकीकत को बयां कर रहा है कि इन्हें जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। यदि केंद्र और बीजेपी शासित राज्य लोगों को राहत दे सकते हैं तो फिर झारखंड सरकार क्यों नहीं। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने आरोप लगाया कि राज्य की महागठबंधन सरकार निर्णय लेने में अक्षम है, अपने चुनावी वादाखिलाफी के बाद हेमंत सरकार का यह उदासीन रवैया दर्शाता है कि राज्य सरकार का तेल की बढ़ी कीमतों पर बयानबाज़ी सिर्फ राजनीति थी। कहा कि झारखंड सरकार 22 प्रतिशत वैट एवं 1 रुपये सेस के माध्यम से पेट्रोल में 17 रुपये एवं डीजल में 12.50 रुपये जनता के पॉकेट से वसूल रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को अपने हिस्से के वैट को कम कर जनता को राहत देने की दिशा में शीघ्र फैसला लेना चाहिए। अगर झारखंड सरकार इसपर कोई शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी।

    इन मंडलों के अभियान में शामिल हुए जिलाध्यक्ष गुँजन यादव।
    सीतारामडेरा मंडल: हावड़ा ब्रिज पंप, साकची पुर्वी मंडल: साकची बड़ा गोलचक्कर पंप, साकची पश्चिम मंडल: बंगाल क्लब पेट्रोल पंप, सोनारी मंडल; कागलनगर पंप, कदमा मंडल: रंकिणी मंदिर, बिस्टुपुर मंडल: राम मंदिर के समीप पंप, जुगसलाई मंडल: फाटक चौक पंप, बागबेड़ा मंडल: स्टेशन चौक पंप, घाघीडीह मंडल: सदर अस्पताल के समीप पंप, परसुडीह मंडल: परसुडीह बाजार पंप।

    हस्ताक्षर अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा झारखंड सरकार से पेट्रोल और डीजल के दाम पर वेट कम करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

     

    हेमंत सरकार द्वारा झारखंड में पेट्रोल डीजल पर अपने हिस्से का ट्रैक्स कम नहीं करने के विरोध में भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में 13 नवंबर रोड हिंदुस्तान पैट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद उपस्थित रहे।

    मंडल पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह , मंडल महामंत्री मनाजिर खान, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह ,अजीम खान, महबूब आलम, शहंशाह, मोहम्मद महबूब, वसीम, मुस्ताक, जफर ,इरशाद, इरफान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला ने लगाया बैंक कर्मी पर यौन शोषण का आरोप
    Next Article यूपी चुनाव को लेकर महाधिवेशन महत्वपूर्ण: त्रिपाठी

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.