Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैक्सीन की बर्बादी पर बिफ़री भाजपा ने झारखंड सरकार को घेरा, कुणाल षाड़ंगी ने कहा – ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’
    Breaking News झारखंड

    वैक्सीन की बर्बादी पर बिफ़री भाजपा ने झारखंड सरकार को घेरा, कुणाल षाड़ंगी ने कहा – ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    वैक्सीन की बर्बादी पर बिफ़री भाजपा ने झारखंड सरकार को घेरा, कुणाल षाड़ंगी ने कहा – ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’

    ◆ वैक्सीन बर्बादी का राष्ट्रीय औसत 6.3% से छह गुणा अधिक बर्बादी अकेले झारखंड में : भाजपा
    ◆ कुणाल षाड़ंगी की नसीहत – केंद्र सरकार पर आरोप लगाने से अच्छा है कि संसाधनों का समुचित इस्तेमाल सीखे राज्य सरकार

    एक तरफ जहां कोरोनो के खिलाफ जंग में कई राज्य केंद्र सरकार से वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे राज्य भी हैं जो कुल वैक्सीन का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा वे बर्बाद कर चुके हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सभी राज्यों से अपील कर रहे है कि वैक्सीन की कम से कम बर्बादी करें। इस लिस्ट में सबसे ऊपर झारखंड और छत्तीसगढ़ का नाम है। बता दें कि दोनों ही राज्य लगातार कोरोना वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, झारखंड को सप्लाई हुई कुल वैक्सीन का 37.3 प्रतिशत बर्बाद हुआ है, वहीं छत्तीसगढ़ को सप्लाई की गई वैक्सीन का 30.2 प्रतिशत वैक्सीन की बर्बादी हुई है।

    झारखंड में कोरोनारोधी टीका की बर्बादी और सार्थक उपयोग नहीं होने के मामले पर मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर एकबार फ़िर हमलावर हुई है। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता और लगातार कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों के बीच सेवा के माध्यम से झारखंड के सोनू सूद की संज्ञा पा रहे नेता कुणाल षाड़ंगी ने वैक्सीन की बर्बादी पर चिंता ज़ाहिर किया है। कुणाल षाड़ंगी ने अपनी चिंता ने ट्विटर के मार्फ़त व्यक्त किया और झारखंड सरकार को वैक्सीन की बर्बादी के मसले पर आड़े हाथों लिया। इधर लगातार महागठबंधन सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के कोटे से स्वास्थ्य मंत्री वैक्सीन की कमी का रोना रो रहे हैं और केंद्र सरकार पर झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने ट्विटर पर आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए झारखंड सरकार को “नाच न जाने आँगन टेढ़ा” जैसे मुहावरे से नसीहतें दे डाली। टीकाकरण के दरम्यान वैक्सीन की बर्बादी का राष्ट्रीय औसत 6.3% है तो वहीं वैक्सीन को बर्बाद करने में 37.3% दर के साथ झारखंड अव्वल नंबर पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े को साझा करते हुए भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इसे घोर चिंताजनक और झारखंड के लिए शर्मनाक बताया। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने नाम ना लेते हुए सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री को भी घेरा है। कहा कि प्रबंधन का महत्वपूर्ण गुर है “ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन ऑफ़ रिसोर्सेज” अर्थात सीमित संसाधनों का बेहतर सर्वोच्च इस्तेमाल। आपदा प्रबंधन विभाग एवं झारखंड सरकार कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की बर्बादी रोकने में पूर्णतया नाकाम रही है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार के जिम्मेदार मंत्री केंद्र सरकार के विरुद्ध ‘ब्लेम-गेम’ खेल रहे हैं। झारखंड सरकार आपदा प्रबंधन में पूर्णतया नाकाम रही है। इन्हीं नाकामियों को छिपाने निमित्त केंद्र सरकार के विरुद्ध दोषारोपण और अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। भाजपा ने माँग किया कि हेमंत सरकार केंद्र सरकार के स्तर से प्राप्त अबतक की कुल वैक्सीन का रिकॉर्ड आमजनों के मध्य साझा करें।

    सधन्यवाद,
    अंकित आनंद
    मो.: 7979043747

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कोविड-19 को लेकर किया बैठक
    Next Article किसी के बहकावे में ना आएं, कोविड टीका पूर्णतः सुरक्षित है; अपनी बारी आने पर लगवाएं टीका एवं दूसरों को भी इसके फायदे बताएं:उपायुक्त

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.