Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी, टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी, टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी, टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास
    नई दिल्ली :  टेलीकम्युनिकेशन बिल 2023 आज राज्यसभा में पास हो गया. अब इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेज जाएगा. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह बिल कानून बन जाएगा. इस बिल में फर्जी सिम लेने पर 3 साल जेल व 50 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा लोकसभा में आज मुख्य चुनाव आयुक्त व चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्तों को विनियमित करने वाले बिल को मंजूरी दे दी है. राज्यसभा से यह बिल 12 दिसंबर को पास हुआ था. इसे चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्तों की सेवा की शर्तें व कामकाज का संचालन अधिनियम 1991 की जगह लाया गया है.

     

     

    केंद्र सरकार ने आज तीन नए क्रिमिनल बिल भी राज्यसभा में पेश किए है. इसमें अंग्रेजों के समय का राजद्रोह कानून खत्म किया गया है. नाबालिग से रेप व मॉब लिंचिंग जैसे क्राइम में फांसी की सजा दी जाएगी. आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के सांसदों ने पुरानी संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान खडग़े ने कहा कि सरकार संसद सुरक्षा चूक पर जवाब दे. पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह संसद में आकर इस मामले पर बयान दें.

     

     

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संसद से विपक्ष के सांसदों का निलंबन ठीक नहीं है. इस बीच लोकसभा व राज्यसभा के अंदर भी हंगामा हुआ. आज भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. प्रश्नकाल में ही विपक्ष के कुछ सांसद नारेबाजी करते दिखे. खडग़े ने कहा कि पीएम वाराणसी, अहमदाबाद जा रहे हैं. वे हर जगह बोल रहे हैं संसद में सुरक्षा चूक पर नहीं बोल रहे. गृह मंत्री अमित शाह ने भी संसद के सिक्योरिटी लेप्स पर कुछ नहीं कहा. हम इसकी निंदा करते हैं. सरकार सदन नहीं चलने देना चाह रही है. विपक्ष की आवाज दबा रही है. संसद में बोलना हमारा अधिकार है. सभापति मामले को जातिगत रंग दे रहे हैं. वहीं शरद पवार ने कहा कि सदन में जो हुआ वो इतिहास में कभी नहीं हुआ. जो लोग सदन में घुसे वो किसकी मदद से आए. सुरक्षा में चूक पर चर्चा क्यों नहीं हो रही. चर्चा कराने की बजाय सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया. सभापति की मिमिक्री पर पवार ने कहा कि ये सदन के अंदर का नहीं, बाहर का मामला है.

     

     

     

    अब तक 143 सांसद सस्पेंड-

    20 दिसंबर को लोकसभा से 2 और सांसदों को सस्पेंड किया गया था. अब तक 143 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं. इनमें 109 लोकसभा और 34 राज्यसभा के हैं. इन सांसदों के संसद में दाखिल होने पर रोक है. 20 दिसंबर की कार्यवाही में लोकसभा में विपक्ष के 98 सांसदों व राज्यसभा में 94 सांसदों ने भाग लिया. विपक्ष का आरोप है कि सांसदों को सस्पेंड करके भाजपा सभी बिल बिना बहस के पास कराना चाहती है. संसद के शीतकालीन सत्र के सिर्फ दो बचे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेखौफ अपराधियों ने फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक ज्वेलरी शॉप में की लूट , शॉप के स्टाफ को गोली भी मारी ।
    Next Article चेतना मार्च के साथ मानगो में शहीदी सप्ताह का हुआ आगाज, 27 दिसम्बर को होगा समापन

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.