Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेखौफ अपराधियों ने फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक ज्वेलरी शॉप में की लूट , शॉप के स्टाफ को गोली भी मारी ।
    अपराध बिहार बेगूसराय

    बेखौफ अपराधियों ने फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक ज्वेलरी शॉप में की लूट , शॉप के स्टाफ को गोली भी मारी ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय:  बेखौफ अपराधियों ने फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक ज्वेलरी शॉप में लूट हुई है। शॉप के स्टाफ को गोली भी मारी गई है।
    बेगूसराय में पुलिस की दबिश के बावजूद अपराधी बेखौफ हो गए हैं। नावकोठी में दारोगा की शहादत से खाकी पहले ही परेशान है। वहीं अब एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। दिनदहाड़े एक रत्न मंदिर ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने दुकान के एक स्टाफ को गोली भी मारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज स्थित रत्न मंदिर ज्वेलर्स की है।

    दिनदहाड़े हथियार के साथ अंदर गए, बंधक बनाया, लूटपाट की, गोली मारी

    प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि दो बाइक पर चार हथियारबंद अपराधी आए और रत्न मंदिर ज्वेलर्स की दुकान के अंदर घुस गए। फिर हथियार के बल पर लूटपाट शुरू किया। जब एक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। कहा जा रहा है कि लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में मनीष कुमार नामक युवक को गोली लगी है। फिलहाल बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
    घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार खुद मौके पर पहुंच गए। उनके साथ डीएसपी अमित कुमार सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, इस घटना के बाद स्वर्ण कारोबारियों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े एक चर्चित रत्न मंदिर ज्वेलर्स में अपराधियों ने घुसकर घटना को अंजाम दिया है। इससे पता चलता है कि अपराधियों के अंदर खौफ नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा एसपी ने आगजनी का लिया जायजा, करवाई का दिया भरोसा
    Next Article मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी, टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास

    Related Posts

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मिरा रोड से तेलंगाना तक ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.