Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना का मशहूर महावीर मंदिर ट्रस्ट लेगा लोन
    Breaking News Headlines धर्म बिहार

    पटना का मशहूर महावीर मंदिर ट्रस्ट लेगा लोन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. कोरोना संक्रमण में भक्तों की सेवा के लिए महावीर मंदिर ट्रस्ट से बिहार में सात अस्पताल चलाए जा रहे हैं. महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल में कोरोना पीड़ित बचों के लिए 60 बेड का अलग से इंतजाम किया जा रहा है. कोरोना और लॉकडाउन में कारण पिछले कई दिनों से बंद पटना महावीर मंदिर में वित्तीय संकट आ गया है. महावीर मंदिर की तरफ से चलाये जा रहे अस्पतालों और कोरोना काल में चल रहे जन कल्याण के कामों को पैसे कमी की वजह से रोकना ना पड़े, लिहाजा ट्रस्ट बैंक से लोन लेगा पटना का महावीर मंदिर देश की उन मंदिरों में शामिल है, जहां धर्म को परोपकार से जोड़ा गया है. मंदिर लगभग सालभर से ज्यादा वक्त से बंद है. साल 2020 में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से पटना का महावीर मंदिर कुछ दिनों को छोड़कर भक्तों के लिए वैसे तो बंद है लेकिन मंदिर की तरफ से जनकल्याण के काम किए जा रहे हैं. चाहे गरीबों को मुफ्त में खाना खिलाना हो अस्पताल में किफायती दरों पर गरीब लोगों का इलाज करना हो या फिर फ्री ऑक्सीजन देना हो, महावीर मंदिर हमेशा से आगे रहा है लेकिन अब जनकल्याण के इन कामों के लिए बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
    मंदिर के मुख्य आय का स्रोत भक्तों द्वारा मिलने वाला चढ़ावा या फिर नैवेद्यम की बिक्री है लेकिन जब मंदिर बंद है तो आमदनी भी बंद हो गयी है. ट्रस्ट की से चलाए जा रहे 7 अस्पताल और कोरोना संकट में चलाए जा रहे जन कल्याण का कार्य प्रभावित ना हो, इसके लिए बैंक से लोन लेने की तैयारी है. मंदिर प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल के मुताबिक हनुमान मंदिर की एफडी के एवज में बैंक से कर्ज लेकर जन कल्याण के कामों को जारी रखा जाएगा. इसके साथ ही महावीर मंदिर बिहार में अपने साथ बड़े अस्पतालों में गरीब मरीजों का इलाज लगातार करता रहेगा. आचार्य किशोर कुणाल ने जानकारी दी कि जून महीने में कोरोना पीड़ित बच्चों के लिए महावीर वात्सल्य में 60 बेड का अलग से अस्पताल चालू हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाराणसी में गंगा के पानी का अचानक बदला रंग, हुआ हरा, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
    Next Article अक्षय कुमार ने बैकग्राउंड डांसर्स को हर महीने भोजन देने की जिम्मेदारी उठाई

    Related Posts

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    June 25, 2026

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.