Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लूट के इरादे से मालगाड़ी में चढ़े बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली
    Breaking News Headlines बिहार

    लूट के इरादे से मालगाड़ी में चढ़े बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पटना. बिहार की राजधानी पटना के गुलजारबाग स्टेशन के पास अपराधियों ने मालगाड़ी के गार्ड सचिन कुमार को गोली मार दी है. गंभीर रूप से घायल गार्ड को इलाज के लिए पटना के रेलवे सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि गोली लगने से अधिक खून बह जाने से गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई. वहीं देर रात हुई इस आपराधिक वारदात के बाद रेल पुलिस में खलबली मच गई है. जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटना की छानबीन में जुट गई है. वहीं रेलवे के अधिकारी भी इस घटना के बाद से दहशत में हैं.

     

     

    जानकारी के अनुसार पटना के गुलजारबाग स्टेशन के पास डाउन लाइन में पटना की तरफ से देर रात करीब 11:30 बजे एक मालगाड़ी जा रही थी. गुलजारबाग स्टेशन के पास गाड़ी स्लो हो गई और इसी दौरान शीतला माता मंदिर के पास कुछ अपराधी लूट के इरादे से मालगाड़ी पर चढ़ गए और बाद में अपराधियों ने गार्ड को गोली मार दी. गार्ड को कमर में गोली लगी है.

     

    घटना के बाद मालगाड़ी को वही रोक दिया गया. रेलवे के कर्मचारियों ने आनन-फानन में गार्ड को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया. उसके शरीर से काफी खून निकल गया है. वारदात की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गार्ड को गोली क्यों मारी गई है? लेकिन जानकारी के अनुसार लूटपाट के दौरान अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधी कितने की संख्या में थे, ये अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जांच और घायल का बयान लेने के बाद ही पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देने की बात कही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज ब्लैक डे मनाएगी आप, मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी हो देखते हुए अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
    Next Article तुर्कीए से यूरोप जा रही नाव समुद्र में चट्टान से टकरा कर डूबी, 12 बच्चों सहित 59 लोगों की मौत

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.