Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुर्कीए से यूरोप जा रही नाव समुद्र में चट्टान से टकरा कर डूबी, 12 बच्चों सहित 59 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तुर्कीए से यूरोप जा रही नाव समुद्र में चट्टान से टकरा कर डूबी, 12 बच्चों सहित 59 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रोम. तुर्कीए से प्रवासियों को लेकर यूरोप जा रही एक नाव इटली के पास समुद्र में चट्टान से टकरा कर डूब कई, इस हादसे में 12 बच्चों सहित करीब 59 लोगों की मौत की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रविवार को तुर्कीए से प्रवासियों को लेकर यूरोप आ रही एक नाव दक्षिणी इतालवी तट के पास चट्टानों से टकरा गई, जिसमें 12 बच्चों सहित करीब 59 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कइयों के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि नाव पर 150 से 200 लोग सवार थे. इस दुर्घटना में 81 लोगों को बचाया गया है. कई अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है.

     

    रिपोर्ट के अनुसार यह नाव तुर्कीए से रवाना हुई थी और इसमें अफगानिस्तान, ईरान और कई अन्य देशों के लोग सवार थे. इस जहाज को सुबह कैलाब्रिया के पूर्वी तट पर समंदर के किनारे स्थित सहारा स्टेकाटो डी कट्रो के पास पहुंचना था. लेकिन इससे पहले ही इटली के तट पर इतना बड़ा हादसा हो गया. प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी मैनुएला कर्रा ने बताया कि नाव की तबाही में 81 लोग बचाए गए हैं. उनमें से 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

    घटनास्थल का दौरा करने वाले आंतरिक मंत्री माटेओ पिआंतेदोसी ने कहा कि 20-30 लोग अभी भी लापता हो सकते हैं. इतालवी पुलिस ने कहा कि नाव चार दिन पहले इज़मिर के पश्चिमी तुर्कीए बंदरगाह से रवाना हुई थी और शनिवार देर रात को यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स द्वारा संचालित एक विमान द्वारा इतालवी तट से लगभग 74 किमी की दूरी पर देखा गया था. पुलिस ने कहा कि इसे रोकने के लिए गश्ती नौकाओं को भेजा गया था, लेकिन खराब मौसम ने उन्हें बंदरगाह पर लौटने के लिए मजबूर कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलूट के इरादे से मालगाड़ी में चढ़े बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली
    Next Article गुजरात में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.