Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज ब्लैक डे मनाएगी आप, मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी हो देखते हुए अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
    Breaking News Headlines राजनीति

    आज ब्लैक डे मनाएगी आप, मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी हो देखते हुए अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली. दिल्ली के आबकारी घोटाले में आरोपी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देशव्यापी विरोध का ऐलान किया है. आप के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. गौरतलब है कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के दौरान रविवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया था. उप मुख्यमंत्री सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने साल 2021-22 की आबकारी नीति जारी करने और उसे लागू करने में अनियमितता बरती.

     

     

    सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम को डर्टी पॉलिटिक्स करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह से सिसोदिया की गिरफ्तारी से देशवासियों में गुस्सा है और जनता इसका जवाब जरूर देगी. उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने दिल्ली की शिक्षा, चिकित्सा पर काफी काम किया है. इससे लाखों दिल्लीवासियों की दुआएं उनके साथ हैं. केजरीवाल के मुताबिक हमें इसे फर्क नहीं पड़ता है कि हम जेल में हैं या बाहर, हम भगत सिंह को मानने वाले लोग हैं और कट्टर इमानदार हैं. हमारी इमानदारी ही इनके लिए जवाब होगी.

     

    वहीं सीबीआई सूत्रों के अनुसार मनीष सिसोदिया को दोपहर बाद कोट्र्र में पेश किया जाएगा. उन्हें फिजिकली पेश किया जाएगा या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ये लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर निर्भर करता है. मेडिकल भी सीबीआई हेडक्वार्टर में होगा या हॉस्पिटल में ये भी 12 बजे के बाद तय होगा. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने ऐतिहातन आम आदमी पार्टी के 36 नेताओं को हिरासत में लिया था. इन नेताओं को फतेहपुर बेरी थाने में रखा गया है, जहां ये नेता क्रांति गीत गा रहे हैं.

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी से यारी के विरोध में आज पूरे देश में प्रदर्शन करके आम आदमी पार्टी ब्लैक डे मनाएगी. आज दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय पर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुबई Beach पर नेहा मलिक ने बिकनी में बिखेरा हुस्न का जलवा
    Next Article लूट के इरादे से मालगाड़ी में चढ़े बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.