Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा के बल पर भागलपुर चुनाव की तैयारी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा के बल पर भागलपुर चुनाव की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26अप्रैल को होना तय है. पूरे देश के 88लोकसभा क्षेत्र सहित बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्र में इस दिन मतदान प्रक्रिया संपन्न होगा.26अप्रैल को भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और बांका में मतदान होगा. कल यानी बुधवार 24अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार कार्य समाप्त हो जायेगा. कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बिहार के भागलपुर में चुनाव प्रचार का श्री गणेश करेंगे. इन पांचों सीटों में पूर्णिया सबसे ज्यादा हाॅट सीट है

     

    वहीं किशनगंज को छोड़कर 39सीट पिछ्ले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खाते में गया था. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इस बार किशनगंज सीट भी अपने खाते में करने को आतुर है. जबकि आई एम एम प्रमुख असुब्बद्दीन ओवैसी किशनगंज के रास्ते बिहार में अपनी राजनीति चमकाने के जुगत में लगे हुए हैं. हलांकि 2020के बिहार विधान सभा में आई एम एम को पांच विधायक इस क्षेत्र से मतदाताओं ने बनया था. लेकिन पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में इनके विधायक चले गये. बिहार में यादव और मुस्लिम की राजनीति करने वाले राष्ट्रीय जनता दल को ओवैसी मुस्लिम विरोधी मानते हैं.

     

     

    वहीं राष्ट्रीय राजनीति में बिहार में हाशिए पर जाने वाली कांग्रेस पार्टी करीब चार दशक बाद भागलपुर में फिल्मी एक्ट्रेस नेहा शर्मा के सहानुभूति से अपने पंजा को मजबूत करने के जुगाड़ में है. फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा के कभी भागलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा काफी समय तक राजनीति में तैरती रही. लेकिन नेहा शर्मा के पिता और भागलपुर से तीन बार से विधायक बन रहे अजीत शर्मा को इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया. भागलपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है. सिल्क सीटी के नाम से मशहूर भागलपुर दंगा का भी दंश झेल चूका है.

     

    भागलपुर में करब बीस लाख मतदाता हैं. जिनमें करीब साढ़े तीन लाख यादव इतना ही मुस्लिम, दो लाख गंगोत, डेढ लाख वैश्य, डेढ लाख कुर्मी और कुशवाहा हैं. वहीं करीब तीन लाख अति पिछड़ा एवं दलित हैं. जबकि ढाई लाख के करीब स्वर्ण मतदाता हैं. अजीत शर्मा भूमिहार जाति से आते हैं. भागलपुर में ब्राह्मण, राजपूत और भूमिहारों की अच्छी आबादी है. इसी को लेकर अजीत शर्मा काफी आश्वस्त हैं. इसी को लेकर कड़ाके के भीषण गर्मी में फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा सोमवार और मंगलवार को अपने पिता के साथ जीप में बैठकर चुनाव प्रचार एवं रोड़ शो किया. इस अवसर पर नेहा को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई. नेहा को देखने और वीडियों बनाने की लगभग होड़ सी मच गई. इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गए. नेहा ने अपने पिता अजीत शर्मा के लिए पार्वती, शिवनारायणपुर, हीरानंद, शेरमारी बाजार, नौवाटोली चांदपुर, पीरपौंती आदि में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील किया.

    नेहा ने 2007 में 16साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में तेलगू फिल्म चिरुथा के साथ इंट्री किया था. उसके बाद ‘क्या सुपर कुल ‘,यमला पगला दीवाना-2,तान्हाजी, मुबारका जैसी कई फिल्म किया है. 2020में भी बिहार विधान सभा चुनाव में नेहा चुनाव प्रचार कर चुकी है. भागलपुर सीट इस समय जदयु के अजय मंडल के पास है. इस बार कांग्रेस के अजीत शर्मा की टक्कर भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से वर्तमान जदयु सांसद अजय मंडल से होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि नेहा शर्मा का चुनाव प्रचार अजीत शर्मा और कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन गंभीर  सोना देवी यूनिवर्सिटी में शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई
    Next Article एक क्लिक में पढ़े झारखंड की सुर्खियां

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.