Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार बिहारियों की जागीर है किसी परिवार या पार्टी की जागीर नही : पुष्पम प्रिया चौधरी
    बिहार राजनीति

    बिहार बिहारियों की जागीर है किसी परिवार या पार्टी की जागीर नही : पुष्पम प्रिया चौधरी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    पटना(बिहार) “गरीबों का मसीहा का दावा करने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की गरीबी दूर की है, आमलोगों को गुरबत में जीने के लिए अभिशप्त करने वाले मसीहा बन रहे हैं” यह बात तारापुर उपचुनाव में जनसंपर्क करने के क्रम में प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने कही.
    उन्होंने आगे कहा कि इस बार गरीबों के लिए काम करने वाले सेवक बशिष्ठ नारायण को सेवा का मौका दें. नीतीश कुमार के कुशासन को हटाने में हमारा सहयोग करें.

    रामपुर पंचायत के जन चौपाल में प्लुरल्स अध्यक्ष ने कहा कि “जो राजकुमार स्वयं रोजगार के लायक़ नहीं हैं वही रोजगार देने का वायदा कर रहे हैं. जिनके शासनकाल में बिहार का विनाश हुआ वही विकास की बातें कर रहे हैं. उन्होंने अपील की कि प्लुरल्स को विजयी बनाकर लालू – नीतीश की भ्रष्टाचार से बिहार को मुक्ति दें.
    नीतीश कुमार पर प्रहार करती हुई प्लुरल्स अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के शासकों ने उद्योग धंधे का विनाश करके बिहारियों को पलायन करने पर विवश कर दिया. बिहार में रोजगार लाने की उनकी न तो कोई नीति है और न ही कोई नीयत है. बिहार में अगर उद्योग धंधा लाना है तो नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना ही होगा.
    उन्होंने कहा कि प्लुरल्स को चुनिए, बिहार को चुनिए, विकास को चुनिए. तारापुर को विकसित बनाना है तो प्लुरल्स पार्टी को चुनना ही एकमात्र विकल्प है. बिहार का भविष्य बनाना है तो प्लुरल्स ही एकमात्र विकल्प है.
    प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में आज संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत, दुर्गापुर पंचायत, ददरी जाला पंचायत में थी.
    इस जनसंपर्क अभियान में प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन, प्रेस सचिव मुकेश, प्रमंडल प्रभारी सूरज, मधुबाला, काशीकांत, शहबाज़, सौरभ,संजीत, आदित्य, विक्रम,सूर्या, ऋषिकेश, विकास, संतोष, राकेश, ऋषभ, चंदन, विक्की, बेबी देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री के निधन पर दी श्रधांजलि पार्थिव शरीर पर दिया झंडा
    Next Article बाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन।

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.