Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संत निरंकारी रक्त दान शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines बिहार

    संत निरंकारी रक्त दान शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संत निरंकारी रक्त दान शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    नावकोठी (बेगूसराय)प्रखण्ड क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत में बुधवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । बेगूसराय जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने रक्तदान शिविर का उदधाटन करते हुए कहा कि किसी भी दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों तथा गंभीर रूप से बीमार लोगों को रक्त की जरूरत होती है। यह तभी संभव हो सकता है , जब ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध रहेगा । उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में ब्लड तभी उपलब्ध रह सकता है जब रक्त दाताओं द्वारा रक्त दान किया जाएगा ।
    वही मौके से संत निरंकारी मंडल रजाकपुर द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन कर्ताओं ने कहा कि रक्त दान महादान है । इस दान के जरिये किसी भी जरूरतमंद लोगों की जान को बचाया जा सकता है। कोरोना महामारी से हम सबों ने अपनों को खोया है अथवा इसके संक्रमण के दंश को झेला है।इसका खतरा अभी टला नहीं है।कई राज्यों में इसका प्रसार फिर से शुरू हो चुका है। उन्होंने लोगो से कोरोना गाइडलाइन के तहत मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन को आदत में शामिल करने की अपील की । कोरोना का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो, इसके सम्मलित प्रयास से ही तीसरी लहर पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने रक्त दाताओं से मिलकर हौसला बढ़ाया । मौके पर सेवा निवृत्त सिविल जज विजय किशोर चौधरी , सीएस विनय कुमार झा, एसडीओ अशोक कुमार गुप्ता, एसडीपीओ ओम प्रकाश , बीडीओ निरंजन कुमार, सीओ राकेश सिंह यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन चौधरी , डा जइम उद्दीन, आशुतोष गांधी, राष्ट्र कवि दिनकर ब्लड बैंक प्रभारी डा उमाशंकर प्रसाद सिंह, लैब टेक्नीशियन चन्द्रमौली वत्स, सुधीर पाठक , राजीव कुमार , बेबी कुमारी, शालिनी कुमारी, मंचन कुमारी ,संयोजक शिव पूजन प्रसाद सिंह , मुखी महात्मा प्रमोद कुमार पोद्दार, जयजय राम महतो,प्राण पासवान, अरविंद ठाकुर, राजकुमार तांती,ललन पासवान, शिव नंदन पासवान सहित दर्जनाधिक संत निरंकारी मंडल सेवा दल के सदस्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनावकोठी के पंकज कुमार बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य
    Next Article युवा जदयू का प्रखंड स्तरीय कमिटी का किया गया गठन

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.