Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीअत उलमा-ए-हिन्द की प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित
    Breaking News बिहार

    जमीअत उलमा-ए-हिन्द की प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमीअत उलमा-ए-हिन्द की प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) शनिवार को जमीअत उलमा-ए-हिन्द की प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जिला जमीअत उलमा-ए-हिन्द के जेनरल सेक्रेटरी मौलाना साबिर निजामी ने की. उक्त बैठक में बकरीद त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्द्र पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान जमीअत उलमा-ए-हिन्द के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का भी समीक्षा किया गया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में मौलाना ने जमीअत उलमा-ए-हिन्द के 01 सौ साल के दरम्यान किए गए कारगुज़ारियों से लोगों को अवगत कराया. साथ ही जमीअत के संस्थापक सदस्य मौलाना हुसैन अहमद मदनी, मौलाना असद मदनी तथा वर्तमान में अमीरूल हिन्द जनाब मौलाना अरशद मदनी की बेलौस कुर्बानियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. तथा जात बिरादरी से उपर उठकर देश एवं समाज के लिए किए गए दर्जनों ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाकर जमीअत को मजबूती प्रदान करने की अपील की गई. इस दौरान विभिन्न मस्जिद के इमामों के साथ स्थानीय मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 30 जूलाई तक हरेक पंचायत में कार्य पूर्ण कर लेने का भरोसा दिलाया. तत्पश्चात बैठक में मौजूद लोगों से बकरीद त्योहार को लेकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई. तथा कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए उल्लासपूर्ण माहौल में परंतु सादगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई. साथ ही त्योहार पर दी जाने वाली कुर्बानी के जानवर की तस्वीर शोसल मीडिया पर डालने से बचने के लिए सख्ती के साथ हिदायत दिया गया. बैठक में हाफिज मो कासीम, मुफ्ती सरफराज आलम कासमी, मौलाना मो इफ्तेखार, मौलाना मो असदुल्ला, हाफिज मुस्तकीम, कारी मो साबिर, मौलाना शाकिर निजामी, मो सादिक सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.