Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन ने किया अज्ञात सामाजिक कार्यकर्ता के शव का दाह-संस्कार
    बिहार

    सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन ने किया अज्ञात सामाजिक कार्यकर्ता के शव का दाह-संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन ने किया अज्ञात सामाजिक कार्यकर्ता के शव का दाह-संस्कार |

    ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय ।सामाजिक संगठन सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया की मानवता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है |
    हर तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाली संस्था सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन ने बीते तीन दिनों पहले बरौनी जंक्शन पर मिले अज्ञात ब्यक्ति के शव को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार तेघड़ा के अयोध्या घाट पर दाह-संस्कार कर समाज में एक और मिशाल पेश की |
    इस सम्बन्ध में संस्था के संस्थापक सह सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की उक्त अज्ञात ब्यक्ति के बरौनी जंक्शन पर लाश मिलने की खबर के साथ रेल थानाध्यक्ष इमरान अहमद के द्वारा ये भी जानकारी मिली की वो ब्यक्ति जीवित रहते हुए अपने जीवनकाल में खुद का रक्तदान कर कई मरीजों की जान बचाया है लेकिन आज मरणोपरांत उसका कोई अपना सामने नहीं आया और रेल पुलिस उसे लावारिस घोषित कर उसका दाह-संस्कार करती उससे पहले हमने बरौनी रेल थानाध्यक्ष इमरान अहमद साहब से फ़ोन पर बात करके उक्त सामाजिक ब्यक्ति की लाश को सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन को देने का आग्रह किया ताकि उसका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार संस्था द्वारा करवाया जा सके |
    वहीं संस्था के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार और प्रिंस ठाकुर ने बताया की किसी भी सामाजिक ब्यक्ति की मौत होने के बाद अगर उसकी लाश लावारिस घोषित होती तो वो हम जैसे सामाजिक संगठनों के लिए शर्म की बात होती इसलिए हमने पुलिस से बात कर इस शव का आग्रहपूर्वक मांग किया और थानाध्यक्ष इमरान अहमद ने भी इस मामले में उक्त संस्था से लिखित आवेदन लेकर सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त उक्त शव को सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन को सौंप दिया |
    उसके बाद उक्त संस्था ने अपने पंद्रह सदस्यों की मौजूदगी में तेघड़ा के अयोध्या घाट पर उस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार अपने संस्था के खर्च पर संपन्न कराया |
    मौके पर संस्था के सदस्यों में संतोष,सुशील,चन्दन सहित पंद्रह सदस्य उपस्थित रहे साथ ही इस तरह के दाह-संस्कार की जानकारी फैलने पर गंगा घाट के आस-पास के गाँवों के लोग भी घाट पर पहुँचने लगे और सूर्यकला-रामजी फाउंडेशन के इस नेक कार्य की सराहना की |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नावकोठी के पंकज कुमार बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य

    Related Posts

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.