शराब पीकर हंगामा करते नशेड़ी गिरफ्तार
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय।थाना क्षेत्र के समसा मठ के निकट शनिवार की रात शराब पीकर हंगामा करते तीन नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गुप्त सूचना पर मंसूरचक थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह सअनी निर्मल कुमार सिंह दल बल के साथ समसा मठ के निकट पहुंचे की हंगामा कर रहे कई युवक भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किये गये युवकों की पहचान युवक की सीमावर्ती विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंडित टोल टभका निवासी गंधर्व कुमार, समसा निवासी जगमोहन सिंह एवं समसा मठ टोला निवासी रजनीश कुमार यादव के रूप में किया गया। गिरफ्तार सभी युवकों हो ब्रेथ एनालाइजर से जांच पड़ताल कर अल्कोहल की पुष्टि होने पर बिहार शराब अधिनियम के तहत आरोपित कर रविवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया।
बलिया थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर 35 वर्षीय महिला ने अपनी जीवन लीला की समाप्त
मृत महिला के पास से मिला सुसाइड नोट
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय :- बरौनी कटीहार रेल खंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक 35 वर्षीय महिला ने अपनी जीवन लीला की समाप्त. मृत महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अन्तर्गत तुलसीटोल गांव निवासी भगतुन दास की 35 वर्षीय पत्नी पारो देवी के रुप में हुआ . वहीं मृत महिला के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है . जिसमें लिखा है कि वह बहुत दिनो से बीमार चल रही थी उसे दो पुत्र सुजीत कुमार एवं सुमित कुमार है फिर भी उसे कोई देखने वाला नहीं था जिसके कारण वह तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली वहीं जानकारी के अनुसार मृत महिला का पति प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता है वहीं घटना के बाद मृत महिला के शव को रेल पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा विभागीय कार्रवाई में लग गया. ( फोटो सुसाइड नोट

