Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार विधानसभा में पास हुआ 75 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार विधानसभा में पास हुआ 75 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2023Updated:November 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज आरक्षण संशोधन विधेयक २०२३ पेश किया गया. जिसे सर्व सम्मति से पास करा लिया गया. इसमें आरक्षण का दायरा बढ़ाकर ७५ प्रतिशत करने का प्रस्ताव है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने बिल को अपना समर्थन दिया है. अब यह विधेयक विधान परिषद में रखा जाएगा. जहां से पास होने के बाद राज्यपाल के पास भेजा जाएगा. राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून बन जाएगा.

     

    विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी अपील है कि केंद्र सरकार भी जातीय गणना कराए. उन्होंने केंद्र से भी आरक्षण बढ़ाने की मांग की है. सदन में सीएम ने विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई है. विधेयक में ईडब्ल्यूएस के आरक्षण का जिक्र नहीं होने पर भाजपा ने सवाल उठाया. जिस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि ईडब्ल्यूएसै का आरक्षण दूसरे अधिनियम से लागू होगा. ईडब्ल्यूएस आरक्षण पहले की तरह लागू रहेगा. इसके अलावा बिहार सचिवालय सेवा संशोधन विधेयक २०२३ बिहार माल और सेवाकर द्वितीय संशोधन विधेयक-2023 भी पेश किया गया. इससे पहले बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग ईबीएस व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण मौजूदा ५० प्रतिशत से बढ़ाकर कुल 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव मंगलवार को पारित कर दिया था. मंगलवार को विधानसभा में पेश जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में बयान दिया. कुमार की यह घोषणा २०२४ में होने वाले लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले आई है. बिहार विधानसभा में मंगलवार को पेश की गई जाति सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक तिहाई से अधिक परिवार प्रतिदिन २०० रुपये या उससे कम की आय पर गुजारा कर रहे हैं जबकि समान कमाई पर जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एससी.एसटी परिवारों की संख्या लगभग ४३ प्रतिशत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने कहा: एमपी-एमएलए के खिलाफ लम्बित मामलों को जल्द किया जाए निपटारा, वेबसाइट पर डाला जाए डाटा
    Next Article AIBE XVIII परीक्षा 10 दिसम्बर को, रजिस्ट्रेशन की तारीख भी 16 नवम्बर तक बढ़ाई

    Related Posts

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.