Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गुमला: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुमला पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि JJMP का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ आकाशी और जयरागी गांव के आसपास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सुरक्षा बलों की विशेष टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
    ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामदेव लोहरा समेत उसके तीन अन्य सहयोगियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
    गिरफ्तार आरोपियों में पांच लाख के इनामी रामदेव लोहरा निवासी बींगड़ा, थाना लातेहार, जिला लातेहार के अलावा एरिया कमांडर अरविंद नायक निवासी कोने, थाना लातेहार, मुनेश्वर सिंह निवासी किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा और सक्रिय सदस्य जितेन्द्र लोहरा निवासी उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला शामिल हैं।
    अत्याधुनिक हथियार और संचार उपकरण बरामद
    गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उग्रवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। बरामदगी में एक AK-56 राइफल मैगजीन सहित, एक SLR राइफल, एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी और आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री शामिल है।
    पुलिस अब गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर उनके संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और संभावित साजिश के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सुरक्षा बलों का अभियान इलाके में लगातार जारी है।

    5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJSSC CGL रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में प्रदर्शन
    Next Article भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.