Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दिल्ली में 8400 करोड़ रुपये से बनेंगे 2 नए मेट्रो कॉरिडोर
    Breaking News Headlines राजनीति

    केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दिल्ली में 8400 करोड़ रुपये से बनेंगे 2 नए मेट्रो कॉरिडोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दिल्ली में 8400 करोड़ रुपये से बनेंगे 2 नए मेट्रो कॉरिडोर
    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो के दो नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे. एक कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक का होगा और दूसरा इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक तक बनाया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 13 मार्च बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. कैबिनेट मीटिंग में किए गए फैसले के बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक 8.4 किलोमीटर का मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसमें 8 स्टेशन होंगे और यह पूरी एलिवेटेड लाइन होगी.

     

     

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक लाइन 12.4 किलोमीटर लंबी होगी. इसमें करीब 11.4 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड होगा और करीब 1 किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. इस पूरे कॉरिडोर में 10 स्टेशन होंगे. इनमें 9 स्टेशन एलिवेटेड होंगे और एक अंडरग्राउंड स्टेशन होगा. अनुराग ठाकुर ने बताया कि इन दोनों मेट्रो कॉरिडोर को बनाने में कुल 8400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इनका काम मार्च 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा.

     

     

     

    दिल्ली में दो मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी

    केंद्र सरकार ने दिल्ली के दो और रूट पर मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. कैबिनेट ने 8,399 करोड़ रुपये की लागत पर दिल्ली मेट्रो फेज-4 प्रोजेक्ट के दो कॉरिडोर को लेकर फैसला लिया. जिन कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है वे हैं – लाजपत नगर टू साकेत-जी ब्लॉक और इंद्रलोक – इंद्रप्रस्थ. दिल्ली में मेट्रो के इन दो नए कॉरिडोर का निर्माण 2029 तक हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चाकुलिया व पोटका प्रखण्ड में कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article नितिन गडकरी ने आईजीएनसीए की प्रदर्शनी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का अवलोकन किया

    Related Posts

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.