Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में कांग्रेस का लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र में कांग्रेस का लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र में कांग्रेस का लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। फडणवीस ने कहा कि पाटिल के भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी।

     

     

    ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत प्रभावित हूं’
    भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद अर्चना ने कहा, ”मैं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुई हूं। मैं पीएम मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत प्रभावित हुई। यह महिलाओं को समान अवसर देता है।” उन्होंने कहा कि मैंने लातूर में जमीनी स्तर पर काम किया है और वह भाजपा के साथ भी ऐसा करेंगी। उन्होंने कहा, ”मैं कभी भी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में नहीं थी।” उन्होंने कहा कि भगवा खेमे की विचारधारा का उन पर ”बहुत प्रभाव” है।

     

    इससे पहले शुक्रवार को अर्चना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास ‘सागर’ में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री बसवराज मुरुमकर – शिवराज पाटिल के करीबी सहयोगी के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें अपनी बेटी की शादी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

     

     

    डॉ. अर्चना पाटिल चारुकर उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की अध्यक्ष हैं और उनके पति शैलेश पाटिल चंदुरकर- कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। उनके ससुर, शिवराज पाटिल, यूपीए सरकार में 2004 और 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR :अपराधियों पर नकेल कसने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी ट्रैफिक पुलिस
    Next Article हत्या का एक अभियुक्त दोषी करार, दो को किया गया रिहा

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.