Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बड़ा ऐलान, जेपी नड्डा को मिला एक्सटेंशन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बड़ा ऐलान, जेपी नड्डा को मिला एक्सटेंशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बड़ा ऐलान, जेपी नड्डा को मिला एक्सटेंशन

     

    शाह ने किया ऐलान-नड्डा के नेतृत्व में 2024 में हासिल करेंगे बड़ी जीत

    भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुभारंभ सोमवार को किया गया। राजस्थान समेत 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर मंथन के साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर भी यहां चर्चा की गई।

    नई दिल्ली: भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन बड़ा ऐलान किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार देने का फैसला किया गया है। नड्डा अब लोकसभा चुनाव 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल विस्तार का ऐलान किया है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ऐलान किया कि जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के बाद नड्डा ऐसे नेता हैं जिनको दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

    शाह ने किया ऐलान-नड्डा के नेतृत्व में 2024 में हासिल करेंगे बड़ी जीत

    अमित शाह ने घोषणा किया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया। शाह ने कहा, “हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव 2019 से बड़े जनादेश के साथ जीतेगी।” शाह ने कहा कि भाजपा ने नड्डा के नेतृत्व में कई राज्यों के चुनाव जीते और विश्वास व्यक्त किया कि वह 2024 में 2019 से बड़ा जनादेश हासिल करेगी।

    आडवाणी के नाम सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड

    पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास सबसे अधिक समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है। आडवाणी पहली बार 1986 से 1991 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद वह 1993-1998 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 1986 से 1998 के बीच केवल दो साल के लिए सीनियर लीडर मुरली मनोहर मिश्र अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी 2004-2006 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

    बीजेपी का कब कौन रहा अध्यक्ष

    अटल बिहारी बाजपेयी- 1980-86
    लालकृष्ण आडवाणी- 1986-91
    मुरली मनोहर जोशी-1991-93
    लालकृष्ण आडवाणी- 1993-98
    कुशाभाऊ ठाकरे- 1998-2000
    बंगाारू लक्ष्मण- 2000-2001
    जेना कृष्णमूर्ति- 2001-2002
    वेंकैया नायडू- 2002-2004
    लालकृष्ण आडवाणी- 2004-2006
    राजनाथ सिंह- 2006-2009
    नितिन गडकरी- 2009-2013
    राजनाथ सिंह- 2013-2014
    अमित शाह- 2014-2020
    जेपी नड्डा- 2020- अबतक

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    Next Article BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी का आह्वान-कमजोर बूथों पर फोकस कर उसे मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.