Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी का आह्वान-कमजोर बूथों पर फोकस कर उसे मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी का आह्वान-कमजोर बूथों पर फोकस कर उसे मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्यकारिणी में पीएम के संबोधन की जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने ऐसे 72 हजार बूथों की पहचान कर ली है। अब तक 1.32 लाख बूथों पर पार्टी पहुंच भी चुकी है

    भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सोमवार को शुरू हुई। रोड शो के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे पीएम मोदी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए आह्वान किया। पीएम मोदी ने कमजोर बूथों की पहचान कर उसे मजबूत करने के लिए काम करने को कहा। कार्यकारिणी में पीएम के संबोधन की जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने ऐसे 72 हजार बूथों की पहचान कर ली है। अब तक 1.32 लाख बूथों पर पार्टी पहुंच भी चुकी है।

    नड्डा ने किया 9 राज्यों को जीतने का आह्वान

    रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बैठक में कहा- 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को पहले जीतना है। फिर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करनी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत से सबको सीखने की जरूरत है। हमको गुजरात मॉडल पर काम करना होगा ताकि हर राज्य में बीजेपी की सरकार बनाई जाए।

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले किया रोड शो

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। सोमवार को दोपहर में किए गए इस रोड शो में भारी भीड़ एकत्र हुई थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचने के पहले पीएम मोदी के इस रोड शो में हजारों लोगों ने दिल्ली की सड़कों पर स्वागत किया। लोग जगह जगह पीएम

     

    का अभिवादन कर रहे थे और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। पीएम के रोड शो का स्वागत मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने पुष्पवर्षा से किया। बड़ी संख्या में स्वागत करने वालों में महिलाएं और युवा शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो मध्य दिल्ली में पटेल चौक से एनडीएमसी मुख्यालय तक करीब एक किलोमीटर तक सफर तय किया। यह रोड शो करीब 15 मिनट का रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बड़ा ऐलान, जेपी नड्डा को मिला एक्सटेंशन
    Next Article जे पी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल को 2024 तक बढ़ाने का राजेश शुक्ल ने स्वागत किया

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.