Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2023Updated:January 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :बिहार के बेगूसराय पूरी तरह से आपराधिक नगरी में तब्दील हो गया है। पुलिस के लाख दावों के बावजूद बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार की शाम बेख़ौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े जिला मुख्यालय में एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना से मात्र दो सौ मीटर दूर मुंगेरीगंज सोनरपट्टी की है। मृतक कारोबारी जय माता जी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर रविन्द्र प्रसाद सिन्हा उर्फ लालबाबू के पुत्र रवि रौशन उर्फ रेड्डू है। हत्या की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई है। सदर डीएसपी अमित कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को रोज की तरह रवि रौशन अपने दुकान पर थे। तभी एक अपराधी पैदल ही आया और दुकान में उससे बात करने लगा। बातचीत करने के थोड़ी देर बाद ही उसने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोली रवि रौशन के छाती में मार दी और बाहर में एक गोली फायर करते हुए शहर की ओर फरार हो गया। अभी तक की छानबीन में एक अपराधी के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर दो और अपराधी मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोग उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए। जहां से रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल के आईसीयू में उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही जिला भर में आक्रोश का माहौल है तथा बड़ी संख्या में व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता सदर अस्पताल जुट गए हैं। महापौर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर एवं पूर्व महापौर संजय कुमार आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोश जताते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। अपराधी लूटपाट करने की नियत से नहीं आए तथा मृतक कारोबारी की जान पहचान के थे। उसने पहले दुकान के अंदर बैठकर रवि रौशन से बात किया, उसके बाद गोली मार दी। मामले की जांच पड़ताल तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। फिलहाल घटना के बाद आक्रोश और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में व्यवसाई और व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि सदर अस्पताल में जुटे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरन फॉर रोड सेफ्टी’ में डीसी, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने लिया भाग, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
    Next Article बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बड़ा ऐलान, जेपी नड्डा को मिला एक्सटेंशन

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.